World Vegetarian Day 2021: क्या है विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास? जानें शाकाहारी भोजन के 5 फायदे 

हेल्थ
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 01, 2021 | 06:04 IST

World Vegetarian Day 2021: विश्व शाकाहारी दिवस हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में शाकाहारी भोजन के फायदों के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। 

world vegetarian day 2021 history, why world vegetarian day is celebrated and what are the benefits of vegetarian food
वर्ल्ड वेजीटेरियन डे 2021 (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • हर वर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व शाकाहारी दिवस।
  • पहली बार 01 अक्टूबर 1977 के दिन मनाया गया था विश्व शाकाहारी दिवस।
  • हृदय और कैंसर रोग के खतरे को कम करता है शाकाहारी भोजन। 

World Vegetarian Day 2021, Know History and Benefits of Vegetarian Food: प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे यानी विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1977 में अमेरिकन शाकाहारी समाज की स्थापना हुई थी। अगले साल यानी 1978 में अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी संघ ने शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा दिया था और लोगों में शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूकता फैलाई थी। अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी संघ शाकाहारी जीवनशैली के नैतिक, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देता है। लोगों में शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजीटेरियन डे मनाया जाता है। 

यहां जानें वर्ल्ड वेजीटेरियन डे का इतिहास

1 अक्टूबर 1977 को पहली बार यूके वेगन सोसाइटी ने वर्ल्ड वेजीटेरियन डे या विश्व शाकाहारी दिवस मनाया था, जिसे वर्ल्ड वेगन डे भी कहा जाता है। इस सोसाइटी की स्थापना 1944 में हुई थी और वर्ष 1977 यह अपना 50 वां वर्षगांठ मना रहे थे। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष ने इस तारीख को यादगार बनाने के लिए विश्व शाकाहारी दिवस मनाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर हर वर्ष इस दिन विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। 

भेदभाव के कारण भी लोग‌ वेगन डे मनाते हैं। दरअसल उस समय शाकाहारी लोगों को डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करने से मना किया जाता था। इस विरोध में शाकाहारी लोगों ने अंडे को त्याग दिया था। जिसके बाद 1951 तक आते-आते यह एक बहुत बड़ा शाकाहारी आंदोलन बन गया था। इसीलिए हर वर्ष 1 अक्टूबर को लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। 

शाकाहारी भोजन के फायदे क्या हैं?

  1. शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हृदय और कैंसर जैसे रोगों का रिस्क कम होता है।
  2. शाकाहारी भोजन जल्दी पच जाता है तथा इसका सेवन करने से लोग फ्रेश‌ महसूस करते हैं। ‌
  3. शाकाहारी भोजन ग्रहण करने वाले लोग हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से दूर रहते हैं।
  4. शाकाहारी भोजन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन के आदि जरूरी खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं।
  5. शाकाहारी भोजन का सेवन करने से वजन संतुलित रहता है तथा वजन कम करने में मदद मिलती है।

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना लाभदायक माना गया है।

अगली खबर