Yoga For Digestion: पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये योगासन, वजन भी होगा कम

Eka Pada Rajakapotasana Benefits: योगा का इतिहास काफी पुराना है, स्वस्थ रहने के लिए इसे श्रेष्ठ बताया गया है। आज भी जो लोग योग करते हैं वे योग न करने वाले लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ पाए गए हैं। 

Eka Pada Rajakapotasana Benefits
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये योगासन 
मुख्य बातें
  • योग को बेस्ट एक्सरसाइज के रूप में माना जाता है।
  • मरमेड पोज यानी एक पाद राज कपोतासन करने से होंगे कई फायदे।
  • घर पर कैसे कर सकते हैं ये आसन।

योग को बेस्ट एक्सरसाइज के रूप में माना जाता है, पूरे स्वास्थ्य और विकास के लिए रोजाना इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं। योगा के जरिए आप किसी भी बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। साथ ही अगर चाहे तो वजन घटाने से लेकर मेंटली हेल्थ के लिए योग बहुत जरूरी है। दुनियाभर में कई लोग पहले से ही योग का प्रैक्टिस कर रहे हैं, जबकि कई इसे अपनी रूटीन में शामिल कर रहे हैं। हालांकि जो लोग जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं, उसकी तुलना में योगा बहुत आसान है। ऐसे में आज हम एक योगा आसन बताने जा रहे हैं जो किसी चुनौती से कम नहीं।

मरमेड पोज यानी एक पाद राज कपोतासन- इस आसन को करना काफी मुश्किल है, लेकिन इसके नियमित अभ्यास करने से आपको कई शीरीरिक लाभ मिलेंगे।

  1. यह पीठ को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  2. यह आसन मांसपेशियों को अधिक फ्लेक्सिबल बनाता है
  3. मरमेड पोजा के जरिए आप अपने कंधे और छाती को खोल सकते हैं, और यह उन्हें मजबूत भी करता है।
  4. रिप्रोडक्टिव और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

कैसे करते हैं मरमेड पोज 

  1. आसन को करने के लिए शुरुआत में दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं अर्थात दंडासन में बैठ जाएं।
  2. इसके बाद अपने बाएं पैर को घुटनों से मोड़कर इसके तलवे को दाएं पैर की जांघ से लगाएं। फिर दाएं पैर को शरीर के पीछे की ओर ले जाएं और इसे बिल्कुल सीधा रखें।
  3. अब इसी दाएं पैर को घुटनों से मोड़ते हुए उसके पंजे को सिर से लगाएं।
  4. इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए उन पंजों की अंगुलियों को पकड़ लें और अपनी छाती को बाहर की ओर खोलें।
  5. अब इसी पोज में कुछ देर तक रुकने के बाद इसी प्रक्रिया को दूसरी ओर से करें।
  6. अपने बाएं पैर को पीछे ले जाकर इस आसन को करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)               

अगली खबर