खड़े होकर नहीं पीना चाहिए पानी, शरीर के इस हिस्‍से पर पड़ेगा असर

हेल्थ
Updated Oct 25, 2018 | 17:28 IST | Archana Harmalkar- Patkar

Rules to Drink Water : आयुर्वेद में खड़े होकर पानी पीने की मनाही है। इस तरह एक तो आपकी प्‍यास पूरी तरह दूर नहीं होगी और दूसरा शरीर के इस महत्‍वपूर्ण अंग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

water
पानी 

मुंबई : पानी को जीवन कहा जाता है। पानी के बगैर हम लोग जीवित नहीं रह सकते। पानी पीना शरीर के लिए महत्‍वपूर्ण होता है। लेकिन पानी पीने का भी खास तरीका होता है। हमेशा बैठकर ही पानी पीना चाहिए। बहुत लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है। क्या आप खड़े होकर पानी पीते हैं? इसका जवाब हां है तो वक्त के पहले सतर्क हो जाएं। क्योंकि इस तरह पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में कई लोग ऑफिस में हों या घर पर खड़े होकर पानी पीना आम बात है। अपने स्वास्थ के लिए यह आदत अच्छी नहीं है। खड़े होकर पानी पीने के क्या हैं नुकसान, जान लें - 

जोड़ों का दर्द

खड़े होकर पानी पीने से अथवा जल्दी में पानी पीने की आदत से जोड़ों का दर्द (आर्थरायटिस) हो सकता है। शरीर के जोड़ों में तरल पदार्थ का संतुलन खराब हो जाता है। इससे जोड़ों के दर्द की बीमारी शुरू हो सकती है।

पेट की बीमारी

खड़े होकर पानी पीने से फूड पाइप के जरिए पानी तेजी से नीचे बह जाता है। इससे पेट के आस पास के अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से पेट की बीमारी हो सकती है।

प्यासे रहेंगे आप

खड़े होकर पानी पीने से प्यास पूरी तरह बुझ नहीं पाती है। और इसलिए आपको बार बार पानी पीने की इच्छा होती है। बेहतर होगा क‍ि एक जगह बैठकर घूंट घूट पानी पिएं। इससे प्यास बुझ जाती है।

किडनी की बीमारी

खड़े होकर पानी पीने से पानी शरीर में से बहकर चला जाता है। उसका खास फायदा हमारे शरीर को होता नहीं है। पानी तेजी से बहने से किडनी और मूत्राशय की गंदगी साफ नही हो पाती। इसकी वजह से किडनी में इन्फेक्शन होने का डर होता है।

शरीर में एसिड का स्तर कम नहींं होता

पानी कभी भी खड़े होकर या जल्दी में पीना नहीं चाहिए। पानी शांत बैठकर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में एसिड का स्तर ठीक रहता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में एसिड का स्तर कम नहीं होता।

Note : हम यहां मौजूद तथ्‍यों की पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं। साथ ही सेहत को लेकर कोई भी प्रयोग करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। 
Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर