4 महीने में 21 किलो घटेगा वजन, जानें भूमि पेडनेकर का ये सीक्रेट वेट लॉस प्‍लान

हेल्थ
Updated Oct 25, 2018 | 23:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight Loss Tips, Bhumi Pednekar Weight Loss Plan : अगर आपको काफी वजन कम करना है तो इसके लिए भूमि पेडनेकर का ये सीक्रेट प्‍लान जान लें। ये आपकी बहुत मदद करेगा।

Bhumi Pednekar Weight Loss Plan
Bhumi Pednekar   |  तस्वीर साभार: Instagram

Bhumi Pednekar Weight Loss Plan : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जब दम लगा के हइशा के साथ इंडस्‍ट्री में कदम रखा था तो किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतनी हैवी हिरोइन कभी ग्‍लैमरस भी दिख सकती है। लेकिन भूमि ने बहुत जल्‍द सभी को अपने वेट लॉस से हैरान कर द‍िया। इसके लिए उन्‍होंने पूरी प्‍लान‍िंग से काम किया और जल्‍दबाजी में वजन घटाने की बजाय कुछ समय लिया। आज उनकी फ‍िटनेस हमारे सामने है। 

वजन कम करने के लिए भूमि पेडनेकर ने अपनी एक्सरसाइज के साथ डाइट पर सबसे ज्यादा फोकस किया। इसके लिए उन्होंने अपने खाने के तरीकों को बदला। खाने में कुछ चीजें जुड़ीं तो कुछ चीजें हट गईं। जैसे खाने में गेहूं की रोटियों के बजाए मल्‍टीग्रेन रोटियां आईं। चावल की जगह राजगिरा, तली-भुनी चीजों की जगह भुनी और उबली सब्जियां यूज कीं। साथ ही ऑलिव ऑयल ही उनके डाइट का हिस्सा बनाया। तो आइए जानें उनका पूरा वेट लॉस प्रोग्राम कैसा रहा।

Weight Loss Action Plan of Bhumi Pednekar
भूमि ने सबसे पहले बॉडी डिटॉक्स किया। भूमि ने वेट लॉस प्रोग्राम की शुरुआत अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने से शुरू की। इसके लिए रोज सुबह उठते ही वो एलोवेरा जूस पीती थीं। इससे उनके शरीर से वेट गेन के दौरान बढ़े हुए टॉक्सिन दूर होने लगे। साथ ही वो रोज दो कप ग्रीन टी भी लेती रहीं।

ये चीजें बिलकुल बंद कींं 
भूमि ने बाहर के खाने के साथ-साथ चीज़, बटर और जंक फूड से भी तौबा कर ली। चीनी को बिलकुल अपने डाइट रुटीन से हटा दिया और इसकी जगह खजूर का सि‍रप, शुद्ध शहद और गुड़ शामिल किया।

Also Read : इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

खीरे का पानी पीना शुरू किया
वेट कम करने के लिए भूमि अपनी लिक्विड डाइट पर काफी फोकस रहीं। इसके लिए उन्होंने अपना खुद का एक डिटॉक्स ड्रिंक भी तैयार किया। इसके लिए वो एक लीटर पानी में 3 खीरे महीन कस कर मिलाए। साथ ही इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां और 4 नींबू निचोड़ कर रख लेतीं। इसे फ्रिज में ठंडा कर के दिन भर में पीती थीं।

बैडमिंटन भी खूब खेला
भूमि का कहना है वो स्पोर्टी रही हैं। उन्हें दौड़ना ब्रिस्क वॉक करना हमेशा से पसंद रहा है। साथ ही बैडमिंटन में भी उनकी खासी दिलचस्पी रही है तो यही सब उनके रुटीन का हिस्सा बन गए। वेट लॉस प्रोग्राम को उन्होंने एंजॉय किया।

भूमि का डेली रुटीन 
सुबह वॉक, दोपहर में जिम और शाम या रात को वॉलीबॉल, बैडमिंटन या स्विमिंग के साथ डांस भी करती थीं। 

Also Read : इस तरीके से करीना कपूर खान तेजी से कम करती हैं अपना वजन, जानें पूरा Fitness Plan

सीक्रेट जूस रेसिपी 
भूमि की एक सीक्रेट जूस रेसिपी भी है। इससे वो अपने वेट लॉस प्रोग्राम का सबसे अहम हिस्सा मानती हैं। ये बनता है पालक, सेब, नींबू, अदरक और धनिया से। इसे मिक्सर में डालकर जूस बनाया और इसे पिया। इससे न केवल उनका वेट लॉस हुआ बल्कि त्‍वचा पर भी दमक आई। 

तेज भूख लगी तो स्ट्रॉबेरी ही आई काम 
भूमि ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि जब उन्हें बहुत तेज भूख लगती है तब वह मिक्सर में 1 गिलास पानी और 2 चमम्च दही मिला कर उसमें स्ट्रॉबेरीज को मिला कर पीती हैं। ये इंस्टेंट एनर्जी देता है। कई बार डार्क चॉकलेट भी खा लेती हैं क्योंकि इसमें 70% कोकोआ, थोड़ी सी शक्कर और ढेर सारे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। 

ऐसा होता है रोज का डाइट प्लान

  • ब्रेकफास्ट : वर्कआउट के बाद भूमि मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ 3 अंडों का सफेद हिस्सा खाती हैं। इसके अलावा दूध उनके ब्रेकफास्ट का एक जरूरी हिस्सा है। कई बार अंडे की जगह चना, चिकन, फिश या उबली रंग-बिरंगी सब्जियां को भी खाती हैं। नाश्ता हैवी कर लेती हैं।
  • लंच : सब्जी, रोटी, चिकन चावल या केवल दाल- चावल जैसा उनका लंच होता है। दोपहर के खाने में एक कटोरी सब्जी, दो रोटी और एक गिलास छाछ उनकी मनपसंद डिश में से एक है। लेकिन ये रोटी रागी, सोया और चने को मिक्स कर बनती है।
  • शाम 4 बजे के बाद का स्नैक्स : आधा पपीता/नाशपाती/अमरूद में से कुछ भी वो खाती हैं। 1 कप ग्रीन टी के साथ अखरोट या फिर बादाम खाती हैं। शाम 7 बजे एक कटोरा सलाद खाती हैं, जिसमें ढेर सारी सब्जियां और ड्राई फ्रूट होता है।
  • डिनर : भूमि डिनर रात को साढ़े आठ बजे करती है। जिसमें वह ग्रिल्ड फिश या चिकन या पनीर/टोफू या स्टीम की हुई सब्जियां और एक छोटा कप ब्राउन राइस या पतली रोटियां खाती हैं।

Note : हम यहां मौजूद तथ्‍यों की पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं। साथ ही सेहत को लेकर कोई भी प्रयोग करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर