इन चार योगासनों से खुद को बनाएं फिट और हेल्दी, देखें VIDEO

हेल्थ
Updated Jun 08, 2018 | 00:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वीडियो में योगी डॉ. अमृत राज कई आसनों के बारे में बता रहे हैं। ये आसन कैसे किए जाएं, इनसे क्या लाभ होंगे, डॉ. अमृत राज ये सब बता रहे हैं। डॉ. अमृत राज ने सबसे पहले ताड़ासन के बारे में बताया। ये खड़े होकर किया जाता है। 

yoga
योगासन 

नई दिल्ली: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको अलग-अलग योगासन के बारे में बता रहे हैं। हर योगासन के अपने अलग-अलग लाभ होते हैं। इस वीडियो में योगी डॉ. अमृत राज कई आसनों के बारे में बता रहे हैं। ये आसन कैसे किए जाएं, इनसे क्या लाभ होंगे, डॉ. अमृत राज ये सब बता रहे हैं। डॉ. अमृत राज ने सबसे पहले ताड़ासन के बारे में बताया। ये खड़े होकर किया जाता है। 
 
योगी डॉ. अमृत राज बताते हैं कि ताड़ासन लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक है। ये पूरे शरीर को लचीला बनाता है और साथ ही साथ कड़ा एवं सख्त होने से रोकता है। यह आसन आपको चुस्त दुरुस्त ही नहीं करता बल्कि शरीर को सुडौल और खूबसूरत बनाता है। 
 
वृक्षासन के बारे में बताते हुए डॉ. अमृत राज ने कहा कि ये पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन एकाग्रता बढ़ाता है। बच्चों के लिए भी ये आसन लाभदायक है। 
 
इसके बाद पादहस्तासन के बारे में बताते हुए डॉ. अमृत राज ने बताया कि पाद से तात्पर्य है पैर और हस्ता से हाथ। इसे करने से कब्ज दूर होती है। ये आपकी तोंद घटाने में भी लाभदायक है। ये पाचन क्षमता को भी बढ़ाता है। 
 
पादहस्तासन के बाद डॉ. अमृत राज ने अर्धचक्रासन के बारे में बताया कि ये सांस लेने की क्षमता को बढ़ाता है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। ये गर्दन के दर्द में भी राहत पहुंचाता है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर