इन योगासनों से करें पेट की मसल्स को मजबूत, बनाएं सिक्स पैक एब्स, देखें VIDEO

हेल्थ
Updated Jun 14, 2018 | 18:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डॉ. अमृत राज ने बताया सिक्स पैक एब्स बनाने वाला आसन यानी उत्तानपादासन। अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो ये आसन करें। इसे करने से पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है और पेट की मसल्स को मजबूत किया जा सकता है।

yoga
योगासन 

नई दिल्ली: 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हम लगातार आपके लिए कई योगासनों के वीडियो लेकर आ रहे हैं। इन वीडियो में योगी डॉ. अमृत राज कई प्रकार के योगासन कर आपको उनके बारे में बता रहे हैं, साथ ही उनसे होने वाले लाभों से भी अवगत करा रहे हैं। ये योगासन कैसे किए जाएं, ये भी वीडियो में डॉ. अमृत राज स्वयं कर विस्तार से बता रहे हैं। 

इस वीडियो में डॉ. अमृत राज पीठ के बल वाले आसन बता रहे हैं। इसमें क्रम में सबसे पहले उन्होंने सेतुबंध आसन यानी ब्रिज पोज के बारे में बताया। ये कैसे किया जाए ये भी डॉ. अमृत राज ने बताया। इसे करने से डिप्रेशन, चिंता और कब्ज में लाभ मिलता है। ये कमर दर्द के लिए बहुत प्रभावी है। 

इसके बाद डॉ. अमृत राज ने बताया सिक्स पैक एब्स बनाने वाला आसन यानी उत्तानपादासन। अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो ये आसन करें। इसे करने से पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है और पेट की मसल्स को मजबूत किया जा सकता है। ये पेट की गैस को कम करने में भी लाभदायक है।

उत्तानपादासन के बाद योगी डॉ. अमृत राज ने अर्धहलासन के बारे में बताया। ये मुख्य रूप से शुगर और कब्ज को कम करने में लाभप्रद है। इस आसन का मुख्य असर पेट पर पड़ता है। इससे पेट की मसल्स मजबूत होती हैं। 

ये भी पढ़ें: इन चार योगासनों से खुद को बनाएं फिट और हेल्दी, देखें VIDEO

इसके बाद डॉ. अमृत राज ने पवनमुक्तासन की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए बताया कि ये कब्ज को दूर करता है। पेट की मसल्स को मजबूत बनाता है। ये एसिडिटी को भी कम करने में फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: शरीर को लचीला बनाने के ल‍िए योग से पहले करें वार्म अप, Watch Video

आखिरी में डॉ. अमृत राज ने शवासन के बारे में बताया। रोजमर्रा की जिंदगी में हमें तनाव रहता है, ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, गुस्सा जल्दी आ जाता है, उसको दूर करने के लिए शवासन रामबाण है। इस आसन को करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर