Bihar flood 2020: बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर, 75 लाख से ज्यादा लोग हैं प्रभावित,16 जिलों में फैला प्रकोप

देश
भाषा
Updated Aug 12, 2020 | 08:58 IST

Bihar flood updated news:बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है । राज्य के 16 जिलों में 75 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हो चुकी है।

Bihar flood situation worsens more than 75 lakh population affected in 16 districts
बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1204 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है 

पटना: बिहार बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है, आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी के मुताबिक राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हैं। पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले की आबादी भी बाढ़ से प्रभावित हुई है। इन जिलों के 126 प्रखंडों के 1260 पंचायतों में 75 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1204 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतें बाढ से प्रभावित हुई हैं। बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है।

बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोशी, गंगा नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आयी है।जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में मंगलवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ सुरक्षात्मक बांध सुरक्षित हैं।बिहार में बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक दस लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो व्यक्ति की मौत हो चकी है। बिहार में बाढ़ से अबतक 23 लोगों की मौत चुकी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक नौ लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है ।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर