साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, बोले- अनुपात के हिसाब से होना चाहिए कब्रिस्तान और शमशान

देश
किशोर जोशी
Updated Oct 26, 2020 | 09:59 IST

अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा कि  कब्रिस्तान और शमशान अनुपात के हिसाब सेहोना चाहिए। 

अनुपात के हिसाब से हों कब्रिस्तान और शमशान: साक्षी महाराज
BJP MP Sakshi Maharaj says in Unnao cemetery and crematorium should be according to proportion 
मुख्य बातें
  • बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने एक बार फिर दिया विवादित बयान
  • साक्षी महाराज ने कब्रिस्तान और शमशान को लेकर दिया विवादित बयान
  • अनुपात के हिसाब से कब्रिस्तान और शमशान होना चाहिए- साक्षी

उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।  साक्षी महाराज ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुपात के हिसाब में कब्रिस्तान और श्मशान होना चाहिए। दरअसल यूपी में तीन नवंबर को 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है और आजकल इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। साक्षी मराहाज ने भी इस चुनाव प्रचार अभियान के तहत बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा के दौरान यह विवादित बयान दिया।


हमारे धैर्य की परीक्षा ना ली जाए
यह पहली बार नहीं है जब साक्षी महाराज ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो। पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, 'एक भी मुसलमान है गांव में तो कब्रिस्तान बहुत बड़ा है और आप खेत की मेड या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। घोर अन्याय नही है क्या ये? ये है कि हमारी धैर्य, शालीनता की परीक्षा न ली जाए। हम लोग क्या से क्या करने वाले है। अनुपात के हिसाब से कब्रिस्तान और शमशान होना चाहिए।' साक्षी महाराज के इस बयान पर एक बार फिर से विवाद खड़ा होने के पूरे आसार हैं।

गुलाब सिंह का किया जिक्र

उन्नाव के चंद्रिका खेड़ा में क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी की जन्म शताब्दी पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह ने कोई पढ़ाई लिखाई नहीं की थी लेकिन फिर भी उनके घर के अंदर तिरंगा रहता था। साक्षी महाराज ने कहा, 'जब अंग्रेजों ने चारों तरफ से नाकाबंदी कर दी थी और कोई भी उस क्षेत्र में जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तब गुलाब सिंह लोधी ने उनकी आंखों में धूल झोंकते हुए लखनऊ के अमीनाबाद में तिरंगा झंडा फहरा कर सबको हैरान कर दिया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर