Mulayam Singh Yadav Birthday : मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में रोचक तथ्य

Mulayam Singh Yadav Birthday : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य जानिए। 

Mulayam Singh Yadav's birthday, know interesting facts about him
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 
मुख्य बातें
  • समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 82 बरस के हो गए हैं।
  • उन्होंने पहले पहलवान बनने का सपना देखा था।
  • बाद में वे राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर राजनीति में सक्रिय हो गए।

Mulayam Singh Yadav Birthday : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। वे 82 बरस के हो गए हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1939 इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। 

 मुलायम सिंह यादव ने शुरुआत में पहलवान बनने का सपना देखा था, लेकिन बाद में उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करते हुए अपना लक्ष्य बदल लिया। जब वह सिर्फ 15 साल के थे उन्होंने भारतीय समाजवादी राम मनोहर लोहिया के कार्यों को पढ़ा और राजनीति में शामिल हो गए। उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और यूपी के प्रमुख राजनेताओं में से एक बन गए। 

सपा के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के बारे में रोचक तथ्य-

  1. मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
  2. मुलायम सिंह पहली बार 1967 में उत्तर प्रदेश की विधान सभा में विधान सभा (एमएलए) के सदस्य के रूप में चुने गए थे।
  3. 1975 में इमरजेंसी के दौरान, मुलायम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और महीनों तक हिरासत में रखा गया था।
  4. 1977 में, वह उत्तर प्रदेश में लोक दल (पीपुल्स पार्टी) के अध्यक्ष बने। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पार्टी बनाई।
  5. यादव राज नारायण के प्रबल अनुयायी थे जिन्होंने रायबरेली चुनाव क्षेत्र से 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को हराया था।
  6. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर तीन कार्यकालों में जनता की सेवा की।
  7. वह विवाद तब घिर गए थे जब उन्होंने रेप मामलों पर कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर