मैंने राफेल पर 'ओम' लिखा, कांग्रेस ने आलोचना की, इससे पाकिस्तान को ताकत मिलती है: राजनाथ सिंह [VIDEO]

हरियाणा के करनाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने राफेल की पूजा ( Worship of Rafale) की कांग्रेस की आलोचना पर कहा कि इससे पाकिस्तान को ताकत मिलती है। 

Defense Minister Rajnath Singh
Defense Minister Rajnath Singh  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने फाइटर प्लेन राफेल पर 'ओम' लिखा और उसमें 'रक्षा बंधन' बांधा, नारियल फोड़ा। क्या हम कॉम्युनल हो गए?
  • उन्होंने कहा जब यह पूजा की जा रही थी तब वहां मुस्लिम, ईसाई, सिख, हिंदू भी थे, सभी लोग पूरी तरह से सहयोग कर रहे थे, कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है
  • कांग्रेस के लोगों के बोलने से पाकिस्तान को ताकत मिलती है, इसलिए इस चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें

करनाल: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections 2019) के लिए करनाल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि मैंने फाइटर प्लेन राफेल (fighter plane Rafale) पर 'ओम' (Om) लिखा, और उसमें 'रक्षा बंधन' बांधा। कांग्रेस नेताओं ने यहां विवाद शुरू कर दिया। उन्हें स्वागत करना चाहिए था कि राफेल देश में आ रहा है। इसके बजाय उन लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। कांग्रेसी नेताओं के बयान से केवल पाकिस्तान को ताकत मिलती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं साधारण परिवार को था। हमारा जो स्वभाव था। उसके अनुसार मैं कहा था हमें जो ये लड़ने वाला फाइटर प्लेन मिल रहा है। ताकतवर प्लेन मिल रहा है। इसका प्रयोग करने से पहले इसकी पूजा करनी चाहिए। मैंने उस पर 'ओम' लिखा। नारियल फोड़ा। 'रक्षा बंधन' जो बांधा जाता है, वह भी बांधा। कांग्रेस के लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। कहने लगे काम्युनल हो गए हैं। ओम लिखने पर ये बात सही है क्या? क्या आपके घरों में ओम नहीं लिखा जाता। ओमकार शब्द नहीं बोलते हैं? क्या इस पर कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है? इसके बाद रैली में मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी की जय के नारे लगाए।

आगे उन्होंने कहा कि क्या हमारे क्रश्चियन लोग आमेन नहीं बोलते हैं? क्या हमारे मुस्लिम भाई आमीन नहीं बोलते हैं? इस पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। जब यह पूजा की जा रही थी तब वहां सभी धर्मों के लोग मानने वाले थे, मुस्लिम भी थे, ईसाई भी थे। सिख भी थे, हिंदू भी थे। सभी लोग पूरी तरह से सहयोग कर रहे थे। उस पर भी कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है। 

कांग्रेस के लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए कि देश में इतनी बड़ी फाइटर प्लेन आ रही है। इन लोगों ने आलोचना शुरू कर दी। बिना विचारे कुछ भी बोलते रहते हैं। कांग्रेस के लोगों के बोलने से पाकिस्तान को ताकत मिलती है। इसलिए मैं कहता हूं कि इस चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव में आपने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस चुनाव में भी मुंहतोड़ जवाब दें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर