Kanpur News: कानपुर में स्ट्रीट डॉग बनें बड़ा खतरा, रात में आतंक और भी बढ़ जाता है, अब निगम कर रहा ये उपाय

Kanpur News: कानपुर शहर में एक लाख से अधिक स्ट्रीट डॉग लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। पेट डॉग की संख्या भी करीबन 20 हजार है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में रोजाना करीब 5 सौ लोग एंटी रैबीज की डोज लगवाने हैल्थ सेंटरों पर पहुंच रहे हैं।

Kanpur News
शहर में एक लाख से अधिक स्ट्रीट डॉग लोगों के लिए बने मुसीबत का सबब  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शहर में है एक लाख से अधिक स्ट्रीट डॉग
  • पेट डॉग की संख्या भी करीबन 20 हजार
  • रोजाना 5 सौ लोग एंटी रैबीज की डोज लगवाने हैल्थ सेंटरों पर पहुंच रहे

Kanpur News: यूपी के कानपुर शहर में एक लाख से अधिक स्ट्रीट डॉग लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। शहर में आए दिन डॉग बाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि, शहर में पेट डॉग की संख्या भी करीबन 20 हजार है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में रोजाना करीब 500 लोग एंटी रैबीज की डोज लगवाने हेल्थ सेंटरों पर पहुंच रहे हैं।

इधर, निगम की मानें तो शहर में महज 995 पेट डॉग्स का उनके यहां पंजीकरण है। जबकि हकीकत ये है कि, शहर के घरों में विभिन्न नस्लों के करीब 20 हजार डॉग मौजूद हैं। इसमें सबसे बड़ी डराने वाली बात तो ये है कि, जिन पेट डॉग्स का निगम के दफ्तर में पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें एंटी रैबीज डोज भी नहीं लगी होने की बात सामने आ रही है। 

निगम चला रहा अभियान

नगर निगम के अधिकारी डॉ. आरके निरंजन के मुताबिक, स्ट्रीट डॉग्स के बर्थ कंट्रोल को लेकर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोज औसतन 35 डॉग्स का ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं घरों में पेट डॉग्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन का अभियान चलाया जा रहा है। यूपी के कई शहरों में डॉग बाइट के बाद हुई मौतों को लेकर चिंतित निगम की ओर से कहा जा रहा है कि, बिना रजिस्ट्रेशन के अगर पेट डॉग किसी को काट लेता है तो उसके ओनर के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉ. आरके निरंजन के मुताबिक, पेट डॉग ओनर नगर निगम में कमरा संख्या 36 में अपने पेट डॉग का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसमें नियमों के मुताबिक उनके पेट डॉग का जब्त कर लिया जाएगा। 

पिटबुल का गाय पर अटैक, वीडियो वायरल

इधर, कानपुर में गंगा के सरसैया घाट पर गाय पर पिटबुल के अटैक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके चलते लोगों में दहशत है। वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे एक पिटबुल डॉग अपने जबड़े में गाय का मुंह जकड़े हुए है। इस बीच वीडियो में दिख रहा है कि, गाय किस कदर दर्द से छटपटा रही है। वहीं लोग डंडो व अन्य साधनों से पिटबुल पर हमला कर उसके शिकंजे से गोमाता को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर उसके जबड़ों की पकड़ ढीली होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच किसी ने उस पर रोड से वार किया तब जाकर उसने गाय को छोड़ा। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है। 


 

Kanpur News in Hindi (कानपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर