विश्व की ऐसे 5 पर्यटन स्थल, जहां आप देख सकते हैं ब्लू वॉटर का शानदार नजारा

यदि नीले आसमान से समुद्र के नीले पानी का प्रतिबिंब होते देखना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए विश्व के कुछ ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सूची लेकर आए हैं जहां पर आप यह नजारा देख सकते हैं।

5 places In world where you can see blue water
5 places In world where you can see blue water  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अमेरिका के कास्केड पर्वत के ऊपर स्थित क्रेटर झील की गहराई लगभग 2000 फीट से अधिक है
  • मालदीव में आप ब्लू वाटर के साथ बीच के नीचे बने खेल के मैदान का शानदार दृश्य देख सकते हैं
  • फिलीपिन्स के इस समुद्री तट पर आप आसमान और समुद्र का प्रतिबिंब होते हुए देख सकते हैं

नीले आकाश से समुद्र का प्रतिबिंब होना पर्यटकों को खूब भाता है और नीले आसामान के साथ समुद्र का चमचमाता नीला पानी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यदि आप भी ऐसी जगह पर घूमने का मन बना रहे हैं। तो आज हम आपके लिए विश्व के शानदार बीच और समुद्री तटों की सूची लेकर आए हैं जो आपको इसकी खूबसूरती से रूबरू करवा सकते हैं। आइए जानते हैं।  

मालदीव

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप समूहों में से एक और एक शानदार ट्रिप डेस्टीनेशन मालदीव, में आपको ब्लू वॉटर की चकाचौंध मंत्रमुग्ध कर देगी। यह भारतीय और अरब समुद्री तट के बीच में स्थित है। यहां पर आप पानी के नीचे स्थित खेल के मैदान का अनोखा दृश्य देख सकते हैं। साथ ही विश्व स्तरीय स्पा का भी आनंद ले सकते हैं।

5 places In world where you can see blue water

पर्नबुको

यह बीच ब्राजील से कुछ दूरी पर स्थित है। इसका नाम दुनिया के खूबसूरत बीच में शुमार है। यहां पर आने वाले पर्यटक बताते हैं कि इस बीच की खूबसूरती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दरअसल आपको बता दें इस बीच के निखार को बढ़ती है यहां की पीला रेत जो नीले पानी के साथ मिलकर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। नीले पानी से घिरा यह बीच अपनी खूबसूरती से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

द बहामा

अटलांटिक महासागर में स्थित इस द्वीप समूह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह समुद्र तट अन्य समुद्री तटों से बिल्कुल अलग है। यहां का शांत माहौल और चमचमाता नीला पानी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। अपनी खूबसूरती के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आकर आप प्रकृति के शानदार दृश्य का नजारा देख सकते हैं।

फिलीपिन्स

फिलीपिन्स में आप समुद्री तटों की खूबसूरती को देख हैरान रह जाएंगे। यहां पर स्थित समुद्री तट एल निदो, नैकपन बीच, दूली बीच आदि यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। फिलीपिन्स में आप शानदार पर्यटन स्थलों के साथ समुद्री तट पर स्थित खूबसूरत बीच का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप समुद्री तट के किनारे आसमान और समुद्र को एक दूसरे को प्रतिबिंब करते हुए देख सकेंगे।

5 places In world where you can see blue water

क्रेटर लेक, ओरेगन

क्रेटर झील अमेरिका की सबसे गहरी झीलों में से एक है। इसकी अधिकतम गहराई लगभग 2000 फीट है। यह कास्केड पर्वत के ऊपर स्थित एक खूबसूरत झील है। यहां पर पानी का रंग बिल्कुल नीला है, जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
 

अगली खबर