Kitchen tips: किचन सिंक के नीचे ना करें इन 5 चीजों को स्‍टोर, जानें क्‍या आ सकती हैं बड़ी परेशान‍ियां

सिंक के नीचे अक्सर हम बहुत सारी चीजें स्टोर करके रखते है। किचन सिंक के नीचे अनावश्यक चीजों को स्टोर करने की आदत नुकसान की वजह भी बन सकती है।

5 Kitchen Items Never Stored Under Sink, 5 Kitchen Items Never Stored Under Sink in hindi, 5 Kitchen Items Never Stored Under Sink Hindi Article,किचन सिंक के नीचे ना रखने वाली 5 अनावश्यक चीजें, भूल कर ना रखे किचन सिंक के नीचे ये 5 चीजें,  सिंक के नीचे ना
किचन सिंक के नीचे ना रखने वाली 5 अनावश्यक चीजें (Pic : Istock) 
मुख्य बातें
  • किचन सिंक के नीचे सामान स्टोर करने से वहां बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं
  • किचन सिंक के नीचे केमिकल प्रोडक्ट को बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। यह बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • किचन सिंक के नीचे ऑयल रैग्स बिल्कुल ना बनाएं। इससे आग लगने का खतरा होता है।

5 Kitchen Items Never Stored Under Sink: अधिकांश लोग किचन सिंक के नीचे बहुत सारी चीजें स्टोर करके रखते है। इस तरह की आदत से हमारी बहुत सारी चीजें खराब हो सकती है। यदि आप भी किचन सिंक के नीचे बहुत सारी चीजें स्टोर करके रखते है, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। इस तरह की आदत आपके चीजों के साथ आपके बच्चों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जाने  किचन सिंक के नीचे 5 कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

किचन सिंक के नीचे ना रखने वाली 5 चीजें

1. भूलकर ना रखें केमिकल प्रोडक्ट्स

अधिकांश लोग की किचन सिंक के नीचे केमिकल प्रोडक्ट जैसे ब्लीचिंग पाउडर और ड्रेन क्लीनर जैसे चीजों को स्टोर करके रखते हैं। इस तरह की आदत आपके बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

2. कबाड़ न भरें 

किचन सिंक के नीचे वही चीजें रखें, ज‍िनका इस्‍तेमाल आप बार बार करती हैं। कबाड़ जैसे थैल‍ियां, खाली बोटल आद‍ि स्‍टोर करने से वहां फालतू का सामान जमा होगा और बाद में आपका काम बढ़ाएगा।

3. भूलकर ना रखें बैकअप आइटम

अधिकतर लोग किचन सिंह के नीचे बैकअप आइटम स्टोर करके रखते है और वहां सफाई करना अक्सर भूल जाते है। जिससे वहां खतरनाक बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाती है। जो आपके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।

4. भूलकर ना रखें ऑयल रैग्स

आग लगने वाली चीजें जैसे थिनर, पेंट और फर्नीचर पॉलिश जैसी चीजों को किचन सिंक के नीचे बिल्कुल ना रखें। इस तरह की चीजों में आग लगने का खतरा ज्यादा होता है। जो आपके और आपके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।

5.  ना रखें टूल्स

कई बार सिंक से पानी लिक होने की समस्या सुनने को मिलती है। इस तरह की समस्या आपके किचन सिंक के नीचे स्टोर की गई टूल्स को खराब कर सकता है।

अगली खबर