Bathing Mistakes: इन 5 काम को करने के तुरंत बाद नहीं चाहिए नहाना, हो सकती है गंभीर समस्या

Shower Mistakes: नहाने के लिए लोग ज्यादा सोचते नहीं है, जब भी मन करता है नहाने चले जाते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो सुबह-सुबह नहाना सही समझते हैं। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने के बाद नहीं नहाना चाहिए।

5 bath mistakes
5 bath mistakes  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नहाना डेली रूटीन का एक हिस्सा है।
  • इन पांच काम को करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए।
  • इन काम को करने के कुछ देर बाद नहाना बेहतर ऑप्शन है।

अधिकतर लोग सुबह-सुबह नहाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें शाम को नहाना पसंद है। लोगों के मुताबिक सुबह नहाने से पूरा दिन आप फ्रेश रहते हैं और शाम को लोग इसलिए नहाते हैं क्योंकि नींद अच्छी आती है। अपनी सुविधा के अनुसार लोग नहाने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। अगर आप चाहे तो कुछ देर बाद नहा सकते हैं। बता दें कि यह बात भले ही आपको अटपटा लगे लेकिन ऐसा करने आप गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

नहाना डेली रूटीन का एक हिस्सा है। ऐसे में इसे करने के लिए उचित समय के साथ-साथ कुछ एहतियात बरतना चाहिए। अगर आप कुछ चीजों को परहेज करते हुए चले तो सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। बता दें कि हमारे डेली रूटीन में कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इससे सिरदर्द,बुखार या दिल की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए इन काम को करने के कुछ देर बाद नहाना बेहतर ऑप्शन है।

आइए जानते हैं कौन से हैं वह काम जिन्हें करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए
बाहर से आने के बाद- आप आप कहीं बाहर से आए हैं तो तुरंत नहाने न जाएं। क्योंकि धूप में बाहर से आने के बाद आपके शरीर की गर्मी काफी बढ़ जाती है। शरीर पर पानी गिरने से हमारे शरीर का तापमान अचानक कम हो जाता है, जिससे सिर में दर्द या फिर बुखार हो सकता है। इसलिए कहीं भी बाहर से आने के बाद करीबन आधे घंटे तक बॉडी को नॉर्मल होने दें। इसके बाद नहाने जाएं।

खाना खाने के ठीक बाद- अक्सर बड़े-बुजुर्ग खाना खाने के तुरंत नहाने के लिए मना करते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि खाना खाने के बाद शरीर की उर्जा खाने के पचाने में लग जाती है, इसकी वजह से शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है। ऐसे में तुरंत नहाने से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। नहाने से हमारे शरीर का तापमान कम होता है, ऐसे में खाना खाने तुरंत बाद नहाने से बुखार या फिर अन्य परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

सोकर उठने के तुरंत बाद- सोकर उठने के तुरंत बाद नहाने से आप बीपी के मरीज बन सकते हैं। सोते समय शरीर का तापमान अधिक होता है और शरीर में ब्लड फ्लो भी तेजी से होती है। इस तरह सोकर उठने के तुरंत बाद नहाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सोकर उठने के बाद सबसे पहले अपने शरीर को नॉर्मल करें, करीबन आधे घंटे बाद नहाने जाएं।

वर्कआउट के तुरंद बाद- कई ऐसे लोग हैं, जो वर्कआउट के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं जो कि एक गलत तरीका है। वर्कआउट या फिर किसी भी तरह के फिजिकल एक्टिविटी के बाद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेजी से होने लगता है। ऐसे में पहले अपने शरीर के तापमान और ब्लड प्रेशर को स्थिर करें, इसके बाद नहाने जाएं।

गर्म चीजों का सेवन करने के बाद- गर्म चीजे खाने या फिर पीने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। क्योंकि इस दौरान हमारे शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में नहाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बेहतर हो चाय, कॉफी या फिर किसी भी गर्म चीज को खाने के बाद पहले अपने शरीर के तापमान को नॉर्मल करें।

अगली खबर