क्‍या आप भी डार्क अंडरआर्म्‍स से हैं परेशान? ये घरेलू पैक अपनाकर पाएं छुटकारा

Homemade Pack will remove dark underarms: आपको स्‍ट्रेपी ड्रेस पहनने का इंतजार है? हम आपको ऐसा आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके अंडरआर्म्‍स में काफी हद तक बदलाव आ जाएगा।

lightening dark underarms
डार्क अंडरआर्म्‍स से पाएं छुटकारा 
मुख्य बातें
  • इस घरेलू तरीके को अपनाने से आपके काले अंडरआर्म्‍स में सुधार होगा
  • आपके अंडरआर्म्‍स काले पड़ने के कई कारण होते हैं
  • इस पेस्‍ट को लगाने से आपको अंडरआर्म्‍स में फर्क दिखेगा

आज के समय में लोगों के पास सबसे ज्‍यादा कमी वक्‍त की है। यही वजह है कि वह काम के बोझ तले या व्‍यस्‍तता के कारण अपने शरीर पर ध्‍यान नहीं दे पाता। कोरोना वायरस महामारी के कारण कई लोगों को फूर्सत मिली होगी और ऐसे में उनके पास अपने शरीर पर ध्‍यान देने का इससे अच्‍छा समय नहीं हो सकता। एक सवाल है- क्‍या आप विशेष तरह के कपड़े पहनने से बचना चाह रहे हैं क्‍योंकि आपके डार्क आर्मपिट्स हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप एकदम सही जगह पर हैं।

अंडरआर्म्‍स के काले पड़ने के कई कारण हैं। इसमें एंटीपर्सपिरेंट्स के कारण रासायनिक जलन, और डिओडरेंट (हम आपको एक प्राकृतिक डिओडरेंट पर स्विच करने का सुझाव देते हैं), मेलास्मा या यहां तक कि धूम्रपान करने वाले का मेलानोसिस शामिल हैं। अगर आप का ध्‍यान भी उन फ्रिली और गर्मी की स्‍ट्रैपी ड्रेस पहनने पर है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।

हमारे पास ऐसा घरेलू उपाय है, जिससे आपके अंडरआर्म्‍स आसानी से साफ हो जाएंगे। बड़ी बात यह है कि इसके लिए आपको कुछ खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्‍योंकि आमतौर पर आपके घर में ये सामान रोजाना इस्‍तेमाल होते हैं। तो फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? नीचे पढ़‍िए कि क्‍या-क्‍या करना है:

अपनाएं ये घरेलू तरीका

आपको दो चम्‍मच बेसन लेना है, एक चम्‍मन नारियल तेल, आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा, ऐलो वेरा जेल के साथ थोड़ी सी हल्‍दी। अब इसमें आधा नींबू निचोड़कर मिलाइए। एक मजबूत पेस्‍ट बन जाएगा। इसे आप अपने अंडरआर्म पर लगाइए। जब यह सूख जाए तो बचा हुआ आधा नींबू अंडरआर्म्‍स पर लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। आपको फर्क दिखेगा। अच्‍छ नतीजे पाने के लिए आपको सप्‍ताह में दो से तीन बार इसे करना होगा।

इसके क्‍या हैं फायदे

नारियल का तेल और नींबू का रस प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट के रूप में बहुत अच्छा काम करते हैं, वहीं एलोवेरा और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि गंक को चूसते हैं और बैक्टीरिया को हटाते हैं। इसके अतिरिक्त, बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं से निपटने के लिए एक उत्कृष्ट स्क्रब का काम करता है।

अगली खबर