Home Decoration Ideas: ईद पर घर सजाने की सोच रहे हैं तो अपनाएं ये तरीके, लग जाएंगे चार चांद

Home Decoration Ideas on EID 2020: ईद के मौके पर लोग अपने घरों को अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। ऐसे में तैयारी के बीच कुछ समझ नहीं आ रहा है कि घर को किस तरह सजाएं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Decorate home on Eid
ईद पर घर सजाने की सोच रहे हैं तो अपनाएं ये तरीके 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में लोग रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहे हैं।
  • ईद एक परिवारिक त्योहार है।
  • लॉकडाउन में घर को इस तरह से सजाएं।

रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के बाद धूमधाम से लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। यह एक परिवारिक त्योहार है, ऐसे में इस दिन घर को सजाने से लेकर पकवान तक की खास तैयारी की जाती है। वहीं ईद के मौके पर घर को सजाने के लिए लोग कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। साफ-सफाई से लेकर पर्दे तक का खास ख्याल रखते हैं, वहीं आप इस बार आप घर को नए तरीके से सजाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

वहीं देशभर में लागू लॉकडाउन में लोग रमजान के पवित्र महीने का पालन कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस बार लोगों से अपील की जा रही है कि वह घर पर ही नमाज अदा करें। रिश्तेदार और दोस्तों से मिलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस बार अधिक खरीदारी नहीं की है। इस स्थिति में अगर आपने घर सजाने के लिए सामान नहीं खरीदा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ पुरानी चीजों का इस्तेमाल कर घर को सजा सकते हैं।

लॉकडाउन में घर को इस तरह से सजाएं- Home Decoration Ideas

ईद बैलून- घर को सजाने के लिए बहुत सारे बैलून लाने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ एक ईद बलून लाएं और घर में लगा दें। यह बच्चों को काफी आकर्षित करता है। आजकल मार्केट में आसानी से ईद बैलून मिल जाएंगे, और यह अधिक महंगा नहीं होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Just Balloonz by Shaheda (@justballoonz) on

मोरक्को के लैंप- मोरक्को के लैंप अक्सर अपने घर में रखते हैं, अगर आपके पास पुराना है तो इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी आकर्षित करता है, इसके साथ ही कमरे को एक रॉयल लुक देता है। मोरक्को लैंप हमेशा एक हिट होता है और हर कमरे में खुशी और रंग बिखेरता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ali Najy (@livingmorocco) on

इसका भी कर सकते हैं इस्तेमाल- बॉल ब्रास लटकने वाली लाइटों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गेस्ट रूम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, यह देखने में खूबसूरत ही नहीं बल्कि इसकी रोशनी कमरे के हर कोने तक पहंचती हैं। अगर आपके पास पुराना बॉल ब्रास लाइट हैं, तो इस साल उसे जरूर इस्तेमाल करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by farahdecorsoudage (@farahdecorsoudage) on

ईद ट्री- ईद ट्री आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। बच्चे इस तरह के क्रिएटिव चीजों को काफी पसंद करते हैं। अगर आप चाहे तो ईद ट्री को सजाने में बच्चों की मदद ले सकते हैं। उन्हें इस तरह व्यस्त रख सकेंगे और घर को खूबसूरत बना सकेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by EID TREES: Ramadan & Eid decor (@eidtree.collective) on

फूलों का भी करें इस्तेमाल- घर को सजाने के लिए फूल से बेहतर ऑप्शन कुछ नहीं है। फूल आपको आसानी से मिल जाएंगे। कमरे को फूल से सजाने से सिर्फ कमरा खूबसूरत ही नहीं बल्कि इसकी खुशबू​ हर जगह फैलती रहेगी। 

अगली खबर