Eid Mubarak: ईद पर होता है सेवईयों का खास महत्व, जानिए कितने तरीके से बनाते हैं इन्हें

Sewai Eid Special: मीठी ईद के दिन सेवईयां बनाई जाती हैं, जिसे लोग चाव से खाना पसंद करते हैं। ईद के दिन बनने वाली सेवई में काफी मेहनत लगती हैं। बता दें कि सेवई का ईद पर अलग ही महत्‍व होता है।

Eid Mubarak 2020
ईद पर होता है सेवईयों का खास महत्व 
मुख्य बातें
  • दुनियाभर के मुसलमान ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
  • इस दिन खास तौर पर सेवई पकाई जाती है।
  • ईद के मौके पर बनने वाली सेवईयों में काफी मेहनत लगती है।

दुनियाभर के मुसलमान ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। रमजान का पवित्र महीने खत्म होते ही अगले दिन ईद-उल फितर मनाई जाती है। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं और इस दिन खास तौर पर सेवई पकाई जाती है। इसके साथ ही सेवई एक दूसरे को भेंट भी की जाती है। इसलिए ईद को मीठी ईद या फिर सेवइयों वाली ईद भी कहते हैं। वहीं इस बार लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में ही ईद-उल फितर मनाएंगे। ताकी लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस बनी रहे। 

बता दें कि रमजान के महीने खत्म होने और ईद के आगमन के जश्न मनाने के लिए सेवईयां बनाई जाती हैं। यही वजह है कि लोग इसे मीठी ईद भी कहते हैं। वहीं ईद के मौके पर बनने वाली सेवईयों में काफी मेहनत लगती है। इसे बनाने के लिए लोग खूब सारे मेवे का इस्तेमाल करते हैं। ईद का संबंध खुशी से है और सेवई का ताल्लुक मिठास से है। इसलिए इस दिन सेवई से लोगों का मुंह मीठा किया जाता है। सेवई दो तरह से बनाई जाती है- पहला शीर और दूसरा किमामी सेवई।

शीर खुरमा
शीर खुरमा खाने बहुत लजीज होता है, जिसे हम दूध और मेवा के साथ पकाया जाता है। शीर खुरमा को ठंड या गर्म परोसा जा सकता है, यह दोनों तरीके से स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक है। यह मीठा पकवान ज्यादातर ईद की नमाज के बाद परिवार और मेहमानों को नाश्ते के रूप में परोसा जाता है। अलग-अलग जगहों पर इसे अलग-अलग तरीके बनाया जाता है। शीर खुरमा पिस्ता, बादाम, काजू, नारियल और छुहारा डालकर तैयार किया की जाती है। वहीं शीर का अर्थ फारसी और कुर्मा का मतलब खजूर है। खजूर रमजान के त्योहार में बहुत खाते हैं, क्योंकि यह पोषण का एक समृद्ध स्त्रोत है और यह महीने भर की सुबह-शाम के उपवास के दिनों में शरीर और मन को तरोताजा रखता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@imekaaan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @taniascookingblog on

कीमामी सेवई
किमामी सेवई सूखी होती है और इसे चाशनी में पकाया जाता है। ईद के त्योहार पर अच्छा स्वाद पाने के लिए लोग पूरी सेवई बनाते हैं। किमामी सेवई एक समृद्ध अवधी स्टाइल में सेवई, चीनी और मेवा का उपयोग कर तैयार किया जाता है। यह मिठाई धीरे-धीरे हल्के आंच पर भुना जाता है और गर्म परोसा जाता है। इसे मीटे व्यंजन के लिए सेवई को भुना जाता है और गार्निश करने के लिए मखाना, खोआ, बादाम आदि जैसे मेठे मिलाए जाते हैं। ईद के मौके पर सेवई के अलावा और भी कई मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर