Grow garlic at home: अब किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लहसुन, जानें बोने का तरीका और कैसे देना चाह‍िए पानी

Kaise Ugayein Lehsun : लहसुन के पौधा को आप किचन के गार्डन में भी लगा सकते हैं। यहां आप देख सकते है, किचन के गार्डन में लहसुन का पौधा लगाने का बेहतरीन तरीका।

Grow garlic at home: अब किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लहसुन, जानें बोने का तरीका और कैसे देना चाह‍िए पानी, How to Grow Garlic Plant at home, Kitchen garden tips, garlic in kitchen garden
garlic in kitchen garden 
मुख्य बातें
  • किचन गार्डन में लहसुन आसानी से उगा सकते हैं
  • जैविक खाद का प्रयोग करें
  • पौधे को कीड़ों से बचाकर रखें

हमारे देश में हर खाने में लहसुन का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लहसुन खाने के स्वाद को और भी दुगना बढ़ाने का काम करता है। जिस खाने में लहसुन नहीं रहता है, उसे खाने में उतना मजा नहीं आता है। यदि आप लहसुन खाने के बहुत ही शौकीन है, तो आप इसे बाजार से ना लाकर किचन के गार्डन में भी लगा कर सालों भर खा सकते हैं। तो आइए जानें किचन गार्डन में लहसुन के पौधे लगाने का बेहतर और साधारण तरीका।

किचन के गार्डन में लहसुन लगाने की आवश्यक सामग्री

- लहसुन का बीज
- गमला
- खाद
- मिट्टी
- पानी

किचन गार्डन में लहसुन उगाने का तरीका

1. किचन गार्डन में लहसुन लगाने के लिए सबसे पहले लहसुन के बीज को बिना सिले हुए अलग कर लें। बाद में गमले में मिट्टी डालकर कुछ घंटों के लिए उसे छोड़ दें। ऐसा करने से मिट्टी नरम हो जाती है। मिट्टी नरम होने से लहसुन का पौधा आसानी से निकलता है। सबसे अंत में लहसुन के बीज को लेकर गमले की मिट्टी में 3 से 4 इंच गहरा घुसा कर मिट्टी को ऊपर से दबा दें।

2. खाद का ऐसे करें उपयोग

मिट्टी में बीज लगाने से पहले खाद को अच्छी तरह से मिला लें। बीज लगाने के बाद ऊपर से हल्का खाद डालें। ध्यान रखें कि खाद हमेशा रसायनिक नहीं होना चाहिए। जैविक खाद और कंपोस्ट खाद का ही इस्तेमाल ज्यादा करें। इससे फसल अच्छी आती है। बीज लगाते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि एक साथ एक ही लहसुन की कली को होनी चाहिए।

3. हमेशा रखें मौसम का ध्यान
गार्डन में लहसुन का पौधा लगाने से पहले हमेशा मौसम का ध्यान जरूर रखें। लहसुन का पौधा ठंड के मौसम में लगाना बेहतर होता हैं। बहुत ठंड के मौसम में लहसुन का पौधा बिल्कुल ना लगाएं। इससे पौधा खराब हो जाता है। रात के समय में हमेशा फसल को ठंडा से हटा कर रखें और सुबह में धूप में डाल दें। ऐसा करने से फसल ठंड से खराब नहीं होगा।

4. पानी देना बिल्कुल ना भूलें
बीज लगाने के बाद गमलें में 1 से 2 मग पानी डालना बिल्कुल ना भूलें। बीज में हमेशा समय-समय पर पानी देते रहें। जब बीज में अंकुरण आना शुरू हो जाए, तो उसमें फिर से एक बार खाद डालकर एक मग पानी जरूर डालें। ऐसा करने से बहुत जल्दी पौधा निकल आता है।

5. पौधे को कीट-पतंग से हमेशा बचा कर रखें
मिट्टी में बीज लगाने से लेकर लहसुन कटाई तक उसे कीट पतंग से बचाने के लिए हमेशा उस पर दवा का छिड़काव करते रहे। अगर आपके पास कीटनाशक दवा ना हो, तो घर में नींबू का घोल बनाकर उसे पौधे पर छिटे। ऐसा करने से पौधे पर कीड़े कभी नहीं लगेंगा।

6. पौधे की कटाई का सही चयन
लहसुन के पौधे बहुत तेजी से बड़े होते है। लहसुन के पत्ते को आप सब्जी या चटनी बनाकर इस्तेमाल कर सकते है। 2 से 3 महीने के अंदर लहसुन के पौधे को काट लें। यह इतने दिनों में बिल्कुल तैयार हो जाता है।

अगली खबर