क्या घंटों मास्क पहनने से शरीर को ऑक्सीजन कम मिलती है? जानें पूरी सच्चाई

Oxygen level drops while wearing mask: इस समय कोरोना से भी तेजी से उसके बारे में अफवाहें फैल रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है, लेकिन उसपर कई सवाल खड़े हुए हैं।

is wearing a face mask healthy kya corona se bachne ke kiye der tak face mask lagana sahi hai research
is wearing a face mask healthy, क्‍या सही है देर तक फेस मास्‍क लगाना  |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • ब्रिटेन के एक डॉक्टर ने मास्क लगाकर 35 किलोमीटर की दौड़ लगाई
  • डिवाइस से नापा ऑक्सीजन लेवल
  • मास्क पहनने से नहीं होता ऑक्सीजन में कमी

भले ही कोरोना काल में सामाजिक दूरी के चलते लोग मिल-जुल नहीं पा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात बराबर हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग कोरोना और मास्क से जुड़े कई सवाल जवाब करने के अलावा इससे जुड़ी अफवाहें भी फैलाते हैं। क्या घंटों मास्क पहनने से शरीर को ऑक्सीजन कम मिलता है? इसके बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे पूरी जानकारी। 

ब्रिटेन के डॉक्टर ने किया सिद्ध  
लगातार विश्व में कई जगहों पर लोगों ने इस तरह की अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं कि मास्क पहनने से उनका ऑक्सीजन लेवल गिर जाता है। लोगों द्वारा लगातार इस तरह की अफवाह पर ब्रिटेन के एक डॉक्टर ने संज्ञान लेते हुए खुद ही इसका प्रैक्टिकल कर दिखाया। ICU में काम करने वाले डॉक्टर टॉम लॉटन ने तीन लेयर वाला मास्क पहनकर 35 किलोमीटर की दौड़ लगाईं। अपनी दौड़ के समय वो खुद ही एक डिवाइस के जरिए ऑक्सीजन का लेवल चेक कर रहे थे।  

Mouth mask on amazon: Coronavirus safety tips : कोरोना वायरस से बचाने के लिए Amazon से ...

मास्क पहनने के बाद भी ऑक्सीजन में कमी नहीं  
35 किलोमीटर की पूरी दौड़ के दौरान डॉक्टर ने ये पाया कि ऑक्सीजन लेवल में गिरावट नहीं है। पूरी दौड़ के दौरान टॉम लॉटन के शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 98 फीसदी रहा. डॉक्टर ने कहा कि लोगों को कोरोना को गंभीरता से लेना चाहिए और साथ ही मास्क के साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चहिये।  

Coronavirus se bachne ke liye face mask - कोरोना से बचाव के लिए ये फेस मास्क है ...

 सोशल मीडिया से बनाएं दूरी  
सोशल मीडिया पर इस तरह से बहुत सी अफवाहें फैलाती हैं, जो लोगों के बीच भ्रम पैदा करती हैं। इस तरह के पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है। मास्क पहनने से हाइपोक्सिया नहीं होता। इसका आपके दिमाग या फिर दिल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। 

अगली खबर