Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Quotes: शास्त्री जी की जयंती पर देखें ये प्रेरणादायक कोट्स

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Quotes, Images, Shayari, Messages in Hindi : देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।

Lal Bahadur Shastri Jayanti, Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021, Lal Bahadur Shastri Jayanti quotes, Lal Bahadur Shastri Jayanti quotes in hindi, Lal Bahadur Shastri Jayanti wishes quotes, Lal Bahadur Shastri Jayanti wishes quotes in hindi,
Lal Bahadur Shastri Jayanti wishes quotes In hindi  
मुख्य बातें
  • 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था शास्‍त्री जी का जन्‍म
  • उन्‍होंने देश को जय जवान जय क‍िसान का नारा द‍िया था
  • लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 Quotes, Images, Shayari, Messages : 2 अक्टूबर का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती भी मनाई जाती है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। लाल बहादुर के प्रभावशाली व्यक्तित्व का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके विचारों और निडरता की कहानी विदेशों में भी प्रचलित है।

शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। देश की आजादी में लाल बहादुर शास्त्री जी का अहम योगदान था। ऐसे में आज उनकी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हम आपको उनके प्रेरक विचारों से रूबरू करवाएंगे। तथा इन शानदार कोट्स के माध्यम से आप व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती की बधाई दे सकते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रेरक विचार

हम रहें ना रहें
ये देश मजबूत रहना चाहिए
और ये झंडा लहराता रहना चाहिए।

हम केवल खुद के लिए ही नहीं
बल्कि पूरे विश्व की शांति के लिए,
विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

देश की तरक्की के लिए
हमें आपस में लड़ने के बजाए
गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

2 अक्टूबर शास्त्री जी का जन्मदिन,
सबके लिए एक पर्व है,
ऐसे वीर सपूत पर तो
भारत माता को भी गर्व है।
हैप्पी लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2021

प्रधानमंत्री बनकर भारत का
जिन्होंने देश को नई उड़ान दिया,
गरीबी के दुख को आत्मसात किया,
याद रहे सदा ऐसा योगदान दिया
हैप्पी लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2021

शत शत नमन है भारत मां के लाल को
जिसने देशहित को ही अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से,
देश अग्रसर हो पाया
लाल बदादुर शास्त्री जी जन्म जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं।

जय जवान जय किसान
लाल बहादुर शास्त्री जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं।

अगली खबर