जानें क्यों मनाया जाता Left Handers Day, अमिताभ बच्चन से लेकर ये हैं पॉपुलर लेफ्ट हैंडेड सेलेब्रिटी

Left Handers Day History: 'लेफ्ट हैंडर्स डे' यानी वे लोग जो अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। आमतौर पर ऐसे लोगों को एबनॉर्मल माना जाता है, लेकिन बाएं हाथों का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है।

Left Handers Day History
जानें क्यों मनाया जाता लेफ्ट हैंडर्स डे 
मुख्य बातें
  • 13 अगस्त को मनाया जाता है लेफ्ट हैंडर्स डे।
  • जानिए कब शुरू हुआ ये खास दिन।
  • भारत में ये हैं पॉपुलर लेफ्ट हैंडेड सेलेब्रिटी

अक्सर लेफ्ट हैंडर्स को लेकर कई गलत धारणाएं बना ली जाती हैं। कई लोग इसे एबनॉर्मल मानते हैं, वहीं माता पिता लेफ्ट हैंड से काम करने वाले बच्चे को जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते हैं। वह अक्सर कोशिश करते हैं कि उनका बच्चा बाकी बच्चों की तरह अपना सारा काम दाहिने हाथ से करें, लेकिन यह कोई अवगुण नहीं बल्कि यह एक सामान्य बात है। वहीं, बाएं हाथ का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है। लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए 13 अगस्त को विश्न लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 7 प्रतिशत लोग लेफ्टी हैं, कई लोग इसे भाग्यशाली तो कुछ लोग इसे एक परेशानी बताते हैं। दुनियाभर में दाहिने हाथ से काम करने वाले लोग बहुत है, ऐसे में सभी चीजे दाहिने हाथ से काम करने वाले के मुताबिक बनाई जाती है, लेकिन बाएं हाथ से काम करने वाले अपने अनुसार परेशानी से निपट लेते हैं। वहीं अगर आपके आसपास कोई लेफ्टी है तो उन्हें बधाई देना न भूलें।

लेफ्ट हैंडर्स डे कब हुआ शुरू
साल 1976 में पहली बार Dean R Campbell ने मनाया था, इसके बाद दुनियाभर में इसे सेलिब्रेट किया जाने लगा। वहीं 13 अगस्त 1992 को लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा पहली बार किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसका मकसद लेफ्ट हैंडर्स को इसके फायदे और नुकसान के प्रति जागरुक करना था। ताकी लोग इसे पॉजिटिव तरीके से लें और इसे सेलिब्रेट कर सकें।

लेफ्ट हैंडर्स की विशेषताएं
लेफ्ट हैंडर्स में ढेर सारी क्वालिटी होती हैं, इसे लेकर कई रिचर्स भी हो चुके हैं। उनमें कुछ रोचक तत्व सामने आए हैं, जिससे उनकी विशेषता और बढ़ जाती है।

  1. पढ़ने में काफी तेज होते हैं लेफ्ट हैंडर्स।
  2. लेफ्ट हैंडर्स में हर क्षेत्र में बेस्ट देने की क्षमता होती है।
  3. संगीत और कला के क्षेत्र में अपनी कल्पना शक्ति का अधिक उपयोग करते हैं।
  4. अक्सर लेफ्टी रचनात्मक विचार विचार वााले होते हैं।
  5. स्पोर्ट्स में इनकी बहुत रुचि होती है। 
  6. किसी भी कार्य को परफेक्शन के साथ करने में विश्वास रखते हैं।

भारत में ये हैं पॉपुलर लेफ्ट हैंडेड सेलेब्रिटी
भारत में साहित्य, कला, राजनीति, खेल समेत कई क्षेत्र में ऐसे लोग हैं, जो लेफ्टी हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, रतन टाटा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कपिल शर्मा जैसे फेमस पर्सनेलिटी शामिल हैं। 

अगली खबर