Love Horoscope Weekly: 08 मई से 14 मई का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, धनु राशि प्रेमी को दें गोल्डन रिंग

Love Horoscope Weekly 08 May to 14 May 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 08 मई से 14 मई तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

saptahik prem rashifal love horoscope Love horoscope weekly 08 May to 14 May 2022 -
लव राशिफल,  
मुख्य बातें
  • सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।
  • ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।
  • प्रेम दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।शुक्र व गुरु इस समय मीन राशि में हैं।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में हैं।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।

love horoscope weekly 08 May to 14 May

1 मेष- अपने जज्बातों को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।कर्क का चन्द्रमा अनुकूल है।

पढ़ें- इस वर्ष कब मनाया जाएगा मदर्स डे, जानें क्यों मनाते हैं यह दिन और क्या है इसका इतिहास 

2 वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय मीन राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत है। प्रेम सफल रहेगा।

3 मिथुन- प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।शुक्र व चन्द्रमा का उपाय करें।     

4 कर्क - राशि स्वामी चन्द्रमा इसी राशि में है। रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।

5 सिंह- शुक्र व चन्द्रमा थोड़ा बहुत अस्थिरता देंगे फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व चन्द्रमा मंगलवार के बाद आपके अनुकूल है।

6 कन्या- प्यार में कुछ नया होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट दें।

7 तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक दूरियों का सामना कर सकते हैं।अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर आपके सपोर्ट में है।

8 वृश्चिक- मंगल व शुक्र प्रेम में सहायक हैं ।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग है।

9 धनु- प्रेम में विवादों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

10 मकर- बुधवार को रोमांटिक यात्रा में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

11 कुंभ - शुक्र अनुकूल है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों का बनाया भोजन उसी के हाथों से खाने को मिल जाय तो उससे बेहतर कोई रेस्टोरेंट तो नहीं होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।

12 मीन- गुरु इसी राशि में हैं।प्रेम को विवाह में बदलने में सफलता मिलेगी।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

अगली खबर