विद्या बालन से लेकर कंगना रनौत तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस को साड़ी से है काफी प्यार

Actress Who Love to Wear Saree: बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेस को साड़ी पहनना काफी पसंद है, जिसमें विद्या बालन से लेकर कंगना रनौत तक का नाम शामिल है।

vidya balan
विद्या बालन  |  तस्वीर साभार: Instagram

साड़ी का फैशन एवरग्रीन होता है, जो हमेशा चलन में रहता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं। एक्ट्रेसेस डिजाइनर और महंगी-महंगी ड्रेसेस भले क्यों न पहन लें लेकिन साड़ी लुक्स हमेशा उनके दिल के करीब होता है। आज हम आपको ऐसी 5 मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साड़ी से काफी प्यार है। 

विद्या बालन

विद्या बालन को साड़ी बेहद पसंद है। विद्या का इंस्टाग्राम साड़ी लुक्स से भरा पड़ा है। वह अक्सर पार्टीज और प्रोग्राम्स में भी साड़ी पहने नजर आती हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय कोई भी ड्रेस पहने खूबसूरत लगती हैं। लेकिन जब एक्ट्रेस साड़ी पहनती हैं तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। हैंडमेड साड़ियां ऐश्वर्या के दिल  के ज्यादा करीब हैं। 

अनुष्का शर्मा


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आमतौर पर शार्ट ड्रेसेस में नजर आती है। हालांकि, एक्ट्रेस को साड़ियां बहुत पसंद हैं। उन्हें पब्लिक इवेंट में भी कई बार साड़ी में देखा गया है। एक्ट्रेस का साड़ी लुक में अलग ही जलवा होता है। 

कंगना रनौत

कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। कंगना अपनी वीडियो में काफी मर्तबा साड़ी में नजर आई हैं। साथ ही वह उन्होंने अपने साड़ी लुक की कई तस्वीरें भी फैंस के साझा कर चुकी हैं। 

जान्हवी कपूर

साल 2018 में 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर को भी साड़ी पहनना काफी पसंद है। वह अक्सर साड़ी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा  करती रहती हैं। उनका साड़ी लुक फैंस का खूब भाता है। 

अगली खबर