Pune Crime News: शर्मसार करने वाला मामला, पहले पूछा पता फिर मांगने लगा सेक्सुअल फेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे के कटराज-कोंढवा मार्ग पर गोकुल नगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक महिला क्लर्क के साथ आरोपी ने दिन दहाड़े छेड़छाड़ की है। घटना के दिन पीड़िता घर से निकली और कॉलेज की ओर जा रही थी। इस दौरान करीब 35-40 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति बाइक पर उसका रास्ता रोक रहा था।

Pune Crime News
दिन दहाड़े महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया
  • महिला क्लर्क के साथ आरोपी ने दिन दहाड़े छेड़छाड़ की
  • आरोपी ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की

Pune Crime News: पुणे के कटराज-कोंढवा मार्ग पर गोकुल नगर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक महिला क्लर्क के साथ आरोपी ने दिन दहाड़े छेड़छाड़ की है। पुलिस ने बताया है कि गोकुल नगर स्थित एक जूनियर कॉलेज की 22 साल की महिला क्लर्क का बुधवार सुबह करीब 8 बजे कॉलेज जाते समय आरोपी ने पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। 

आरोपी की पहचान गोकुल नगर निवासी राकेश मिलवाड़ा के रूप में हुई है। घटना कटराज-कोंढवा रोड पर हुई। पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है और उसका घर उसके कॉलेज से कुछ मिनट की दूरी पर स्थित है। वह रोजाना सुबह 8 बजे कॉलेज जाती है। 

अपने कॉलेज जा रही थी महिला क्लर्क

पुलिस ने बताया है कि घटना के दिन पीड़िता घर से निकली और कॉलेज की ओर जा रही थी। इस दौरान करीब 35-40 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति बाइक पर उसका रास्ता पार कर रहा था। कुछ ही सेकंड में आरोपी वापस आया और पीड़िता से एक मंदिर का पता पूछने लगा। पीड़िता ने पता बताया और आगे बढ़ गई। आरोपी कटराज-कोंढवा मेन रोड की ओर से भी निकला था। पीड़िता जब कॉलेज पहुंचने वाली थी, तो उससे पहले आरोपी वापस उसके पास गया और पीड़िता को अपना गुप्तांग दिखाकर यौन संबंध बनाने के लिए कहने लगा।

आसपास के लोगों ने की महिला की मदद

पीड़िता डर गई और कॉलेज की ओर भागी। जब वह कॉलेज पहुंची, तो उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि यह वही शख्स था, जो उससे पता पूछ रहा था। उसके वाहन का नंबर भी वही था। आरोपी के पास एक मोपेड था और उसने हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई थी। बाद में आरोपी फिर से पीड़िता के पास आया। इस बार महिला मदद के लिए चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोंढवा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की शांति भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

अगली खबर