Pune News: पेरेंट्स और पुलिस के लिए आफत बन गया तीन सहेलियों का नाइट आउट, रात भर तलाशा और फिर पता चला ये...

Pune News: कक्षा 9वीं की 3 नाबालिग छात्राएं घर से पार्टी करने निकल गई। शाम को छात्राएं घर नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। किसी अनहोनी की आशंका जताए परिजन सोनेगांव थाने पहुंचे।

Pune News
पुणे में तीन सहेलियों ने करा दी परिजनों व पुलिस की परेड  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • घर से अचानक गायब हुई 3 नाबालिग लड़कियों के परिजनों की सांसे तेज हो गई
  • परिजनों को बिना बताए नाबालिग लड़कियां घर से पार्टी करने निकल गई
  • छात्राओं को ढूंढने के लिए पुलिस रात भर शहर की खाक छानती रही

Pune News: महाराष्ट्र के नागपुर में घर से अचानक गायब हुई 3 नाबालिग लड़कियों के परिजनों की सांसे तेज हो गई। इधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस की भी अच्छी खासी परेड हो गई। जब अगले दिन छात्राएं घर लौटी तो उन्हें देख परिजन हैरान थे। वहीं पुलिस ने भी राहत महसूस की। मामला नागपुर के सोनेगांव थाना इलाके का है।

दरअसल हुआ यूं कि एक ही क्लास में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की तीन छात्राओं को आउटिंग पर जाने की सनक सवार हो गई। इसके बाद परिजनों को बिना बताए नाबालिग लड़कियां घर से पार्टी करने निकल गई। शाम को नाबालिग छात्राएं घर नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। किसी अनहोनी की आशंका जताए परिजन सोनेगांव थाने पहुंचे। पुलिस को लड़कियों के बारे में जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई व छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने छात्राओं को ढूंढने के लिए पूरी जोर आजमाइश की। रात भर पुलिस शहर की खाक छानती रही। दूसरे दिन सुबह सभी छात्राएं सही सलामत घर लौट आईं तो परिजन हैरान थे। वहीं पुलिस को भी इसके बाद राहत मिली। 

पुलिस टीम की हुई खासी परेड

सोनेगांव पुलिस के मुताबिक कक्षा 9वीं की 3 नाबालिग छात्राएं पार्टी करने निकली थी। इसके बाद उन्हें देरी हो गई तो वे घरवालों के डर से अंबाझरी गार्डन में रूक गई। इस बीच सभी ने वहीं पर रात्रि बिताई। घर लौटी छात्राओं ने पुलिस को बताया कि, वे पार्टी करने निकली थीं। इस दौरान सबसे पहले वे खामला खरीददारी करने गई। इसके बाद वे अंबाझरी गई और वहां पर उन्होंने नाश्ता किया। इसके बाद सभी छात्राओं ने अंबाझरी झील के किनारे जमकर मस्ती की। बाद में रात होने पर वे अंबाझरी स्थित गार्डन में चली गईं व पूरी रात पार्क में ही बिताई। सुबह हुई तो सभी वापिस घर के लिए निकल गई। छात्राओं की आपबीती सुनकर परिजन व पुलिस वाले दंग रह गए। छात्राओं के लौटन के बाद उन्हें तलाश करने को लेकर खासी परेड कर चुकी पुलिस ने भी राहत की सांस ली। 


 

अगली खबर