Pune: पुणे पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान, शहर से उतारे जाएंगे सभी बैनर-होर्डिंग्स

Pune Police: महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस और नगर निगम से संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में लगे अवैध बैनर और होर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए हैं।

Pune police PMC begin crackdown on illegal banners hoardings in city
प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • पुणे में अवैध बैनर-होर्डिंग पर कार्रवाई
  • पुणे पुलिस और नगर निगम का एक्शन
  • शहरभर से उतारे जा रहे हैं होर्डिंग-पोस्टर

Pune Police: महाराष्ट्र के पुणे शहर में लगे सभी अवैध बैनर, होर्डिंग्स और पोस्टरों को उतारा जाएगा। पुणे पुलिस और पुणे नगर निगम ने संयुक्त अभियान शुरू भी कर दिया है जिसके तहत शहर में लगे सभी अवैध और हॉर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि, शहर में करीब 1400 से ज्यादा ऐसे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों की पहचान की गई है। सभी को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा। इससे शहर में सुंदरता भी आएगी। 

पुणे सिटी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने लोगों ने अपील करते हुए कहा है कि, अगर किसी भी शख्स को ऐसे अवैध होर्डिंग और बैनर लगे मिले जिनके ऊपर कार्रवाई ना की गई हो तो तुरंत पुलिस को इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर सहायता करें। पुणे पुलिस कमिश्नर की अपील के साथ-साथ ही पुलिस और नगर निगम की टीमों ने शहर में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने का अभियान शुरू भी कर दिया गया है। 

शहर में कहीं नहीं छोड़े जाएंगे अवैध होर्डिंग्स और बैनर

शहर भर में टीम मिलकर सभी अवैध होर्डिंग और बैनरों को हटा देगी। करीब 1400 होर्डिंग और बनर शहर में अवैध बताए जा रहे हैं। ये सभी अलग-अलग विज्ञापनों से संबंधित हैं। इन सबके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को से भी ये अपील की गई है कि, अगर उन्हें कहीं अवैध होर्डिंग या बैनर दिखता है तो वे तुंरत पुलिस को सूचना दे सकते हैं। 

अवैध होर्डिंगों और बैनरों का शहर में अतिक्रमण

होर्डिंग और बैनर, ऐसी चीज है जिनके बारे में लोग ज्यादा सवाल नहीं करते लेकिन वे धीरे-धीरे इतनी जगह घेर लेते हैं कि कहीं-कहीं तो आसमान दिखना मुश्किल हो जाए। साथ ही गलत तरीके से लगाए होर्डिंग और बैनर शहर की सुंदरता पर भी असर करते हैं। इसलिए ही समय समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

अगली खबर