Pune: पुणे में पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किए 17 वार, तीसरी आंख बनी वारदात की गवाह

Pune Crime News: रात्रि में पेट्रोल पंप पर कर्मी सो रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों पर बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से करीब 17 वार किए। इसके बाद रूपए लूट मौके से भाग छूटे।

Pune Crime News
पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पेट्रोल पंप पर दो कार्मिकों पर नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी से कर दिया अटैक
  • ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे महानगर में बदमाशों द्वारा एक पेट्रोल पंप पर मौजूद दो कर्मचारियों पर हमला कर लूट करने के मामले का एक वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नकाब पहने दो अपराधी कुल्हाड़ी से कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं। जिसमें कर्मचारी बचने की कोशिश कर रहे हैं। मगर दोनों बदमाश लगातार पेट्रोल पंप पर कार्मिकों पर एक के बाद एक कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं।

इसके बाद रूपए लूट कर फरार हो जाते हैं। घटना महानगर के नरहे इलाके की है। जहां रात्रि में पेट्रोल पंप पर सो रहे दो कार्मिकों पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी से अटैक कर दिया। आपको बता दें ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं गंभीर घायल दोनों कार्मिकों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां पर उनका इलाज जारी है। 

कुल्हाड़ी के डर से फेंक दिए रुपए

पुलिस के मुताबिक बदमाशों के हमले में घायल हुए पेट्रोल पंप के कार्मिकों ने अपने पर्चा बयान में बताया कि, रात्रि में पेट्रोल पंप पर सो रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों पर बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से करीब 17 वार किए। जिससे उनके सिर से खून के फव्वारे छूट गए। वहीं शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पुणे पुलिस के मुताबिक हमले के बाद डर से दोनों कार्मिकों ने बदमाशों के आगे कैश रख दिया। इसके बाद दोनों कैश लेकर मौके से भाग छूटे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कुल्हाड़ी को उलटा कर हमला किया। जिसके चलते दोनों की जान बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चैक कर रही है। पुणे पुलिस के मुताबिक बदमाशों की तलाश में कई टीमें जुटी है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 


 

अगली खबर