Pune Crime News: पुणे में दिन दहाड़े महिला की चाकू गोदकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Pune Crime News: एक महिला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना तालेगांव दाभाडे की है। यहां एक 38 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे में इंद्रपुरी कॉलोनी की ओर सड़क पर एक भोजनालय के पास हत्या कर दी गई है।

Pune Crime News
पति से दूर रह रही महिला की चाकू गोदकर बीच सड़क हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक महिला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है
  • पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है
  • अज्ञात व्यक्ति ने महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी

Pune Crime News: कुछ घटनाएं काफी हैरान और परेशान कर देने वाली होती हैं। कुछ बदमाश इतने बेखौफ होते हैं कि वह किसी की परवाह किए बिना घटना को अंजाम दे देते हैं। वहीं कुछ घटनाएं दिन दहाड़े हत्या करने की भी होती हैं। ऐसी ही एक घटना पुणे में देखने को मिली है। जहां एक महिला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना तालेगांव दाभाडे की है। यहां एक 38 वर्षीय महिला की मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे में इंद्रपुरी कॉलोनी की ओर सड़क पर एक भोजनालय के पास हत्या कर दी गई है। 

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए तलेगांव दाभाडे पुलिस के उप निरीक्षक शरद शिपाने ने कहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने महिला की धारदार किसी हथियार से हत्या कर दी। 

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

शरद शिपाने ने बताया है कि महिला मंगलवार को इंद्रपुरी कॉलोनी के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी। कुछ स्थानीय निवासियों ने शुरुआत में सोचा कि यह एक हिट-एंड-रन दुर्घटना का मामला है। घटना के बाद महिला को तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की आगे छानबीन की है। 

मृतक एक तलाकशुदा महिला

पुलिस ने बताया है कि मृतक एक तलाकशुदा महिला थी। वह अपने पति से तलाक लेकर काफी वक्त से अलग रह रही थी। मृतक महिला का करीब एक पखवाड़े पहले तलाक हुआ था। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि वह मृतक की मौत की वजह जानने के लिए हर तरह से जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के परिवार वालों से भी पूछताछ की है। हालांकि महिला की हत्या किसने और किस मकसद से की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अगली खबर