Nirvair Pannu- Kil Banda: 'मीठा बोलके' गाने में अपनी दमदार आवाज से निरवैर पन्नू ने जीता फैंस का दिल

पंजाबी
Updated Jul 08, 2020 | 13:25 IST

Nirvair Pannu- Mitha Bolke: पंजाबी गानों के फैंस के बीच निरवैर पन्नू का गाना छा गया है और इसे बड़ी संख्या में फैंस देख रहे हैं। यहां देखिए पंजाबी सिंगर का शानदार वीडियो।

Nirvair Pannu, Mitha Bolke VIDEO Song: 1994 में पंजाब के लुधियाना में जन्मे निरवैर पन्नू एक सिख परिवार से हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन पटियाला के पंजाब यूनिवर्सिटी से पूरी की है। वह पंजाबी फिल्मों में एक उम्दा गायक और लिरिसिस्ट हैं। उन्होंने अपने कैरियर में 'पिस्तौल', 'निशानी', 'शेर सरदार', 'सोंड़िये कुड़िए', 'सेल्यूट' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

उनके गानों की लिस्ट में 'बंदूक' सबसे लोकप्रिय पंजाबी गानों में से एक है, जिसने यूट्यूब पर 11 मिलीयन से ज्यादा व्यूज बटोरे हैं, जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके नए गानों का इंतजार बहुत उत्सुकता से लगातार करते हैं। वहीं हाल में आया ये नया गाना भी उनके फैंस को सुकून देता नजर आ रहा है। बता दें कि इस गाने को लवली पटियाला ने लिखा है, किलबंदा ने म्यूजिक दिया है।

अगली खबर