Honey Singh First Kiss song : हनी स‍िंह के गाने फर्स्‍ट क‍िस का धमाल, 24 घंटे में व्‍यूज 14 म‍िल‍ियन के पार

पंजाबी
Updated Nov 25, 2020 | 12:22 IST

हनी सिंह और इप्सिता का नया गाना first kiss रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। हनी सिंह का बेहतरीन रैप और इप्सिता की आवाज और डांस मूव्स ने वीडियो में आग लगा दिया है।

भारत में रैप को जमीन से उठाकर आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाने वाला सितारा हनी सिंह कुछ वक्त से गुमनामी में था। लेकिन जब वह बाहर आया तब उसने बता दिया कि जंगल का शेर कुछ दिन गुफा में चला जाए तो जंगल का राजा नहीं बदल जाता। हनी सिंह ने जैसे ही इंटरनेट पर अपना गाना फर्स्ट किस रिलीज किया गाने को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और गाना ट्रेंड करने लगा। गाने ने कुछ ही घंटों में 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमा लिए हैं और यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हनी सिंह के साथ इस गाने में नई नवेली स्टार इप्सिता नजर आ रही हैं। जिन्होंने गाने में शानदार काम किया है उनकी बेहतरीन आवाज ने गाने को इंटरनेशनल बना दिया है। वहीं गाने को इंटरनेशनल तरीके से फिल्माया भी गया है जिससे गाने को पूरी दुनिया में लोग पसंद कर सके। इप्सिता की परफॉर्मेंस गाने में चार चांद लगाने का काम करती है। गाना प्यार में पड़े उन नौजवानों के लिए बनाया गया है जो इसे पहली बार महसूस करते हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए बैकग्राउंड्स बेहद आकर्षक हैं। गाने को हनी सिंह, लिल गोलू, होमी दिलवाला और सिंहस्ता ने मिलकर लिखा है।

अगली खबर