Honey Singh Birthday: हनी सिंह ने अपनी क्लासमेट से की थी गुपचुप शादी, देखें- रैपर का वेडिंग एलबम

Honey Singh Love Story: रैपर हनी सिंह का आज जन्मदिन है और वो 37 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लव स्टोरी।

Honey Singh and Shalini Talwar
Honey Singh and Shalini Talwar 
मुख्य बातें
  • रैपर हनी सिंह का आज जन्मदिन है और वो 37 साल के हो गए हैं
  • हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है
  • रैपर ने करीब 9 साल पहले गुपचुप तरीके से अपनी क्लासमेट से शादी की थी

बॉलीवुड के जाने माने रैपर हनी सिंह का आज जन्मदिन और वो 37 साल के हो गए है। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था और उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने इंग्लैंड के ट्रिनिटी स्कूल से पढ़ाई की और उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 

हनी सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शालिनी तलवार सिंह से शादी की थी। शालिनी पहली बार इंडियाज रॉ स्टार के सेट पर आईं थीं जहां हनी सिंह ने दर्शकों को अपनी पत्नी से मिलवाया था। हनी सिंह ने पिछले साल अपनी एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह की शादी को 9 साल हो गए हैं। 

ऐसी है हनी सिंह की लव स्टोरी

एक वेबसाइट के मुताबिक हनी सिंह और शालिनी तलवार एक ही क्लास में साथ पढ़ते थे और इसी दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। हनी सिंह शालिनी को देखते ही उनको पसंद करने लगे थे और कई साल दोनों ने अपने रिश्ते को सबसे छुपाए रखा। बाद में हनी सिंह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच दूरी नहीं आई और दोनों रिलेशनशिप में रहे। हनी सिंह जब भी भारत आते थे शालिनी से मिलते थे। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार में अपने रिश्ते के बारे में बताया और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

हनी सिंह को हुई थी ये बीमारी

कुछ समय पहले हनी सिंह बॉलीवुड से गायब हो गए और करीब 2 साल तक बॉलीवुड से गायब रहे। इसके बाद हनी सिंह लौटे और उन्होंने खुद अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। हनी सिंह ने बताया, 'पिछले 18 महीने मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय था और मैं किसी से बात करने की हालत में नहीं था और नोएडा में अपने घर में था। सच्चाई यह है कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था जो कि 18 महीने तक चला और चार डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया। हनी सिंह ने बताया कि पहले तीन डॉक्टर की दवाईंयां उनपर काम नहीं कर रहीं थीं और जब चौथा डॉक्टर आया जिसकी दवाईयों का असर हनी सिंह पर होने लगा और वो धीरे- धीरे ठीक होने लगे। 

बता दें कि हनी सिंह अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उन्होंने वापसी कर ली है। इसके बाद उनके कई गाने भी रिलीज हो चुके है और उनके फैंस को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। हनी सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 3.8 मिलियन यानी करीब 38 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर