10th अगस्‍त का राशिफल: बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे, जानिए अपना राशिफल

10 अगस्त 2021 का राशिफल: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है।

Rashifal 10 August
Rashifal 10 August 
मुख्य बातें
  • मेष- आज चन्द्रमा व मंगल गोचर विकास के लिए थोड़ा प्रतिकूल है।
  • वृष- जॉब को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा।
  • मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है।

10 अगस्त 2021 का राशिफल: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मकर व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज चन्द्रमा व मंगल गोचर विकास के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- जॉब को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या-  व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

धनु-  आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

मकर- चन्द्रमा के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय  गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर