आज का राशिफल 02 मार्च 2021: धन के मामले में अच्छा है इस राशि वालों का दिन, कुंभ के जातक करें बजरंगबाण का पाठ

आज का राशिफल, 02 मार्च 2021: वृष राशि वालों का पूरा हो सकता है व्यवसाय संबंधित कोई रुका काम। बजरंगबाण का पाठ करें तुला राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

aaj ka rashifal 02 March 2021
aaj ka rashifal 02 March 2021 
मुख्य बातें
  • वृष राशि का जातकों का व्यवसाय संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।
  • धनु राशि के जातकों को हो सकती है धन की प्राप्ति।
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा 02 मार्च का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र व कन्या राशि  है। शनि गुरु के साथ मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 02 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों की शैक्षिक योजनाएं सफल करेंगे। बड़े भाई की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। व्यवसाय में मित्रों से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: धार्मिक अनुष्ठान की तरफ प्रेरित होंगे। नए व्यवसाय की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व शुक्र फाइनेंशियल व बैंकिंग जॉब से लाभ प्रदान करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ लाभ की स्थिति में रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में सफल करेंगे। राजनीति में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण एजुकेशन व बैंकिंग करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: मीडिया व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र, बुध व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: बिजनेस में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तैयार रहें। राजनीति से सम्बद्ध लोग शनि व चन्द्रमा की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर