राशिफल 04 सितंबर 2020: वृष और मकर के लोगों को मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 04 सितंबर 2020: वृष राशि के जातकों को मिल सकता है धन। मीन राशि वालों का व्यवसाय में धन का आगमन है तथा रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल Today rashifal 04 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 04 September, 2020 
मुख्य बातें
  • राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे सिंह राशि के जातक।
  • कन्या राशि वालें करें श्री विष्णु जी की पूजा
  • मकर राशि के लोग करें तिल का दान।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मीन राशि में है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 04 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है। राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में विकास की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। चावल दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: सन्तान के शिक्षा संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। मीन व धनु राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी रुके कार्य की सफलता से प्रसन्नता होगी। श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। क्रोध से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में उथल पुथल को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। धन का आगमन  हो सकता है। आज क्रोध से बचें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में मंगल व चन्द्रमा गोचर सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें। छात्रों के लिए आज का दिन अवसर प्राप्ति का है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन शुभ है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न का दान करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहतर है। धन का आगमन  होगा। हरा रंग शुभ है। जॉब में परिस्थितियों से तालमेल बैठाइए। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज उड़द का दान करना श्रेयस्कर है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में धन का आगमन है तथा रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। शिव उपासना करें।सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।


 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर