आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2020: जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2020: सूर्योदय के दौरान पुनर्वसु नक्षत्र व मीन राशि में मौजूद रहेंगे चन्द्रमा। वृष में राहु और वृश्चिक में केतू की मौजूदगी।

Aaj Ka Rashifal 10 October
Aaj Ka Rashifal 10 October 
मुख्य बातें
  • कर्क व मकर राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में मिलेगी सफलता
  • मेष और कन्या राशि के लोगों की व्यवसाय में होगी प्रगति
  • धनु व तुला राशि के छात्रों को होगी नवीन अवसरों की प्राप्ति

आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र व मीन राशि में है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में आ चुका है। सूर्य कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

मिथुन व कुंभ के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज धनु व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल -

मेष- आज मंगल आत्मबल प्रदान करेगा। धन का निवेश करें। व्यवसाय में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

वृष- आज का दिन मंगलमय है। जॉब में एक नया चैलेंज मिलेगा। धन के अनायास व्यय से बचना होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी । सफेद रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। 

मिथुन- छात्र शिक्षा को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें। धन का आगमन हो सकता है।बुध के द्रव्यों का दान करें।

कर्क- जॉब में तनाव हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्त होगी। आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका  कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। पिता की सहायता से कई कार्य बनेंगे। माता दुर्गा का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।आप घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही शुभ अवसर प्रदान करने वाला है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। 

वृश्चिक- आज गुरु, चन्द्रमा व मंगल धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। अपने आध्यात्मिक सोच को नया आयाम देंगे। पीला रंग शुभ है। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर की दाल व गुड़ इत्यादि का दान करें। धन का आगमन है।

धनु- आज गुरु व चन्द्र गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी रंग शुभ है। गाय को भोजन कराएं।छात्र सफल रहेंगे।

मकर- शनि व चन्द्रमा की स्थिति व्यवसाय में एक सुखद मोड़ लाएगी। आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले लोग सफल रहेंगे। अपने धार्मिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है।

कुम्भ- आज किसी संत के आशीर्वाद से आध्यात्मिक सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मित्रों से लाभ मिल सकता है। चावल का दान करें।

मीन- आज का दिन मंगलमय है।किसी रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। मैनेजमेंट व टीवी इंडस्ट्री से सम्बद्ध लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। गुरु से सम्बन्धित द्रव्यों पीले फलों या चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर