आज का राशिफल 10 मई 2021: सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र और मेष राशि में चन्द्रमा, जानिए कैसा रहेगा दिन

10 मई 2021 का राशिफल: सोमवार को सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र है व चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है। सूर्य मेष में है व गुरु कुम्भ में हैं। जानिए आज का राशिफल।

Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 10 May 2021
10 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 10 May 2021 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि मेष में कर रहा है गोचर।
  • वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के क्षेत्र में कमाएंगे लाभ।
  • कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

10 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय अश्वनी नक्षत्र है व चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। अभी सूर्य मेष में है व गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शुक्र अपनी ही वृष राशि मे हैं लेकिन आज चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि मेष में गोचर कर रहा है। आज वृष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मिथुन व सिंह राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 10 मई का राशिफल:

मेष- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। स्वास्थ्य  को लेकर प्रसन्न हो सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। धन का आगमन सम्भावित है।

वृष- आपको आज जॉब में नवीन चैलेंज स्वीकार करना पड़ सकता है। जॉब में कार्यस्थल पर विवादों से बचना होगा।सफेद रंग शुभ है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मिथुन- आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। परिवार संग घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। हरा रंग शुभ है।  आज असत्य से बचें। उड़द का दान करें।

कर्क- जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है।

सिंह- आज व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। सूर्य व चन्द्र गोचर लाभ देंगे। पिता का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।यात्रा के प्रति सचेत रहें।

कन्या- आज का दिन व्यवसाय में रुके कार्यों को सम्पन्न करने का है। आज बड़े भाई के आशीर्वाद से सफल रहेंगे। रिश्तों व मित्रता से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। व्यवसाय में धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है।

धनु- आज बिजनेस में मित्रों के सपोर्ट से सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज तनाव से बचें। पीला रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

मकर- आज शनि का मकर व चन्द्र का मेष गोचर बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। चन्द्रमा व गुरु जॉब को सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

कुंभ- गुरु इसी राशि में है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में प्रगति से सुख देगा। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। उड़द का दान करें।

मीन- आज जॉब सम्बंधित रुके कार्य पूर्ण करें। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति करेंगे तथा कुछ रुके प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर