आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2020: जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2020: रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। वृष, तुला व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 11 October आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 October आज का राशिफल 
मुख्य बातें
  • पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा की कर्क राशि में है मौजूदगी
  • व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे वृष, तुला व कुंभ राशि के जातक
  • मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब वालों के लिए सफलता भरा होगा दिन

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। पुष्य नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष, तुला व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा धनु राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज का दिन मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब वालों के लिए सफलता भरा है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोंण से खुश रहेंगे। किसी सरकारी कार्य को सम्पूर्ण करने में प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में आज का परफार्मेंस उत्साहजनक रहेगा। पीला रंग शुभ है।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को सफल बनाएगा।धन का आगमन हो सकता है। आज आपकी मृदुभाषिता लाभ प्रदान करेगी।नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मिथुन- आपके परिश्रम व आत्मबल से कई बिगड़े कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कर्क- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। संतान की प्रगति से  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु का गोचर टीचिंग,मैनेजमेंट व ला फील्ड के जॉब करने वालों को सफलता देगा।

सिंह- भौतिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।

कन्या- संयम व धैर्य व्यक्ति के सफलता में बहुत ही आवश्यक है।स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। राजनीतिक सम्बन्धों से लाभ होगा।गणेश जी की पूजा करते रहें।हरा रंग शुभ है।

तुला- आज किसी कार्य की सफलता को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।बजरंगबाण का पाठ करें। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता दे सकते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।नीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

धनु- आज व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में भी प्रगति के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। गुड़ का दान करें।

मकर- आज चन्द्रमा गोचर से थोड़ी मानसिक चिंता हो सकती है। राजनैतिक सम्बन्धों से लाभ मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ- आर्थिक सुख बेहतर रहेगा।आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- चिकित्सा व विधि फील्ड से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी के संकेत हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर