अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 अक्टूबर, 2020: पढ़िए अपना आज का अंकफल, 01 अंक वालों की व्यवसाय में होगी प्रगति

Ank rashifal, Today Numerology 10 October 2020: अंकज्योतिष के नियमों के अनुसार व्यक्ति जिस दिनांक को जन्म लेता है, वही उनका जन्मांक होता है ,उस अंक 01 से 09 के मध्य में होता है।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 10 october 2020
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 10 october 2020 
मुख्य बातें
  • 01 जन्मांक वालों को व्यवसाय में मिल सकती है प्रगति
  • 03 जन्मांक को गुरु व सूर्य राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता देगा
  • जिस दिन व्यक्ति लेता है जन्म, वही होता है उसका जन्मांक

अंक राशिफल 10 अक्टूबर​: आज 10 अक्टूबर 2020 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 06 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

पढ़ें अपना 10 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज सूर्य व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। अंक 06 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

अंक राशिफल- जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: व्यवसाय की प्रगति में आज का भाग्यांक 06 का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग आईटी व मीडिया से सम्बंधित जॉब में सहायक होगा।
स्वास्थ्य सुख: स्किन रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद व पीला

अंक राशिफल- जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व सूर्य राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता देगा वहीं अंक 06 जॉब में नव उत्तरदायित्व दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- हरा

अंक राशिफल- जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- बैंकिंग व आईटी जॉब में भाग्यांक 06 का प्रभाव उन्नति देगा।  व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग--सफेद

अंक राशिफल- जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड के जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है। व्यवसाय में जन्मांक 04 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--पीला

अंक राशिफल- जन्मांक 06
शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- मीडिया व बैंकिंग फील्ड में  जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। भाग्यांक 06 धन का व्यय गृह निर्माण से सम्बंधित कार्यों में करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी

अंक राशिफल- जन्मांक 07
शुभ अंक- 01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 06 के व्यक्ति से व्यवसाय में कोई नया कार्य हो सकता है।सूर्य व केतु का सपोर्ट राजनीति व प्रशासन से सम्बद्ध जातकों के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

अंक राशिफल- जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व शनि का प्रभाव प्रशासन व न्यायायिक में जॉब करने वालों को  प्रगति व नवीन पद सकता है ।व्यवसाय में प्रगति होगी।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी

अंक राशिफल- जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य का आशीर्वाद रियल स्टेट व सॉफ्टवेयर बिजनेस के लिए शुभ है। सूर्य व्यवसाय में कोई नया मार्ग प्रदान करेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख में खुशी के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल व सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर