आज का राशिफल 11 सितंबर 2020: धनु राशि के जातकों का रुका काम होगा पूरा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 11 सितंबर 2020: कन्या राशि के जातकों को रुका धन मिलेगा। गेहूं का दान करें वृश्चिक राशि का जातक। सेहत का ख्याल रखें मीन राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल Today rashifal 11 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 11 September, 2020 
मुख्य बातें
  • किसी भी प्रकार के विवाद से बचें मिथुन राशि के जातक।
  • वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।
  • चने की दाल का दान करें मीन राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा बुध प्रधान  मिथुन राशि में है। कर्क तथा मीन राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ व धनु राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 11 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन हो सकता है। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। वाणी के प्रति सचेत रहें। आध्यात्म तरफ मुड़ सकते हैं जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन भाग्य वृद्धि कारक है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के लोग जॉब में परिवर्तन का विचार करेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों से मन हर्षित रहेगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: किसी रुके कार्य को पूर्ण होने में सफलता है। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। गृह निर्माण संबंधी कार्य के प्रारंभ का समय है। किसी कर्क व धनु राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध मैनेजमेंट स्किल से लाभ देगा। आज का दिन जॉब में सफलता प्राप्ति का है। रुका धन मिलेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। पिता से लाभ मिलेगा। अन्न का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। नीला रंग शुभ है। बहुत दिनों से प्रतीक्षा करने के बाद आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन है। गेहूं का दान करें। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। आज वाणी पर संयम रखें। कोई विवाद ना करें। कर्क राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। विष्णु उपासना करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। तुला राशि की सहायता लें। हरा व नीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। हेल्थ को लेकर परेशानी आ सकती है। धन का व्यय होगा। हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन के कुछ ज्यादा ही व्यय की संभावना है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर