आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2020: सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2020: सूर्योदय के साथ दिन की शुरुआत चंद्रमा की कर्क राशि में मौजूदगी के साथ होगी। जानिए सभी 12 राशियों का सोमवार का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 October आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 October आज का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय कर्क राशि में मौजूद रहेंगे चंद्रमा
  • कर्क और सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता
  • मेष और मकर राशि के जातकों को मिलेंगे नए अवसर

आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व आश्लेषा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष- आज  कम्प्यूटर ,इंसोरेंस व लोहे से सम्बंधित व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब से रिलेटेड किसी बात को लेकर विवाद अब समाप्त हो सकता है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन मीडिया,फाइनेंस व लॉ फील्ड में जांब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- आज बुध व चन्द्रमा गारमेंट्स व इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में लाभ देंगे। जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है। 

कर्क- राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु धार्मिक कार्य करवाएगा। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य सुख में उन्नति होगी। सूर्य व चन्द्र गोचर के कारण राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोग  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। 

कन्या- संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा वस्त्र,मेडिसिन व कम्प्यूटर व्यवसाय में  लाभ दे सकता है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ सम्भव है।

तुला- आज संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। 

वृश्चिक- व्यवसाय में सफल रहेंगे।आज मंगल व चन्द्रमा गोचर रियल स्टेट व एक्सपोर्ट इम्पोर्ट व्यवसाय में सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

धनु- आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से शिक्षा व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर- शनि व चंद्रमा आज  टेक्निकल व मैनेजमेंट जॉब से जुड़े लोगों को सफलता देंगे।स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- आज का दिन गारमेंट्स, रियल स्टेट ,पावर सेक्टर व शेयर मार्केट से सम्बद्ध व्यवसाइयों के लिए सफलता की प्राप्ति का है।श्री सूक्त का पाठ करें । सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य बनेगा।

मीन- आज गुरु व चन्द्रमा शिक्षा, चिकित्सा व रियल स्टेट से सम्बद्ध लोगों को लाभान्वित करेगा। जॉब में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर