Horoscope 13 May: नौकरी को लेकर इस राशि के लोगों को रहेगा तनाव, कर्क राशि के लोगों को मिलेगा आर्थिक सुख

Rashifal (Horoscope): जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे मिथुन राशि के जातक। वृश्चिक राशि के लोगों को होगी व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति। जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

Aaj ka rashifal 13 May Horoscope today
Aaj ka rashifal 13 May Horoscope 

Today Horoscope 13 May 2020: आज चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है। श्रवण नक्षत्र है। सूर्य मेष व मंगल कुम्भ में व अन्य ग्रह पूर्ववत हैं। आज मकर व मीन राशि के लोग सफल रहेंगे। मन को एकाग्र करें। कुंभ का मंगल व मकर का चन्द्रमा आज मेष व कन्या राशि को संघर्ष देगा। कर्क व सिंह राशि के जातक जॉब प्राप्त करने की दिशा में सफल रहेंगे। अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 13 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मन को एकाग्रचित्त करें। मंगल व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। आज किसी निर्णय को ना ले पाने की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेहूं व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र धन देंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेगा। लाल रंग शुभ है।किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। भाई का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज घबराहट से बचें। जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करवाएंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष के व्यक्ति हेल्प करेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  पिता का आशीर्वाद लें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। किसी से विवाद ना करें। हृदय के रोगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व्यवसाय में नए डील की प्राप्ति कराएंगे। मकर के वक्री शनि इस राशि में विवाद की स्थिति ला सकते हैं। हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मन की एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। मंगल व चन्द्र गोचर का प्रभाव शुभकारी है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु के प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। जॉब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि मकर में वक्री है। चन्द्रमा के प्रभाव से प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। श्री गणेश जी को घर पर ही दूर्वा अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व मंगल के गोचर का प्रभाव  स्वास्थ्य को नुकसान दे सकता है। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: अपने आत्मबल को बनाए रखें। धन का व्यय होगा लेकिन  व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। योग व ध्यान करते रहें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर