Panchang 13 May: जानें क्या है आज का शुभ- अशुभ समय, पढ़ें- बुधवार का पंचांग

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 13 May 2020
Panchang 13 May 2020  

Today Panchang 13 May 2020: आज 13 मई है। बुधवार का दिवस है।हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। 06 बजे प्रातःकाल के बाद सप्तमी लग जाएगी। आज श्रवण नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है। सूर्य मेष में व मंगल कुम्भ राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं। पंचांग को पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ मुहूर्त में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइए आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

Today Panchang 13 May 2020

दिनांक- 13 मई 2020
दिन- बुधवार
माह- ज्येष्ठ
तिथि- खष्ठी 06:00 am तक फिर सप्तमी 
पक्ष- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र- श्रवण
करण- वणिज
सूर्य राशि- मेष
चन्द्र राशि-  मकर
शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
2-विजय मुहूर्त- 02:40 pm से 03:29 pm
3-गोधूलि मुहूर्त- 06:49 pm से 07:08 pm
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शनि मकर में वक्री हैं मंगल अब मकर से कुम्भ राशि में आ चुके हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे कई विद्याओं के स्वामी होंगे। वे चन्द्रमा के मकर में होने के कारण चिकित्सा ज्ञान से भरे होंगे। शनि उनको चिकित्सा सेवा या विधि सेवा में उच्च पद दिलवा सकता है। बुध मैनेजमेंट गुरु व शनि कुशल सर्जन बना सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मेडिकल  की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं व विदेश भी जा सकते हैं। ऐसे जातक हनुमान जी के भक्त होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन वक्री शनि व मकर के चन्द्रमा के कारण उनको कफ व बोन जनित रोगों  से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों से प्रत्येक मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-

मन को एकाग्र करें। आज घर पर ही गणेश जी व  हनुमान जी की पूजा करें। सुन्दरकाण्ड का  पाठ करें। घर पर ही हवन  करें। मसूर की दाल का दान करें।आज बिना विचार किए किसी की धन उधार मत दें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर