15 जुलाई 2021 का राशिफल: मेष और तुला राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 15th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के बारे में इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका गुरुवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 15th July 2021
15 जुलाई 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया क्षेत्र में तुला व कन्या राशि के जातक होंगे सफल।
  • मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता।
  • कर्क व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति।

Aaj Ka Rashifal 15 July 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सिंह राशि में है।प्रातःकाल 09 बजकर 39 मिनट के बाद चन्द्रमा कन्या राशि मे आ जाएगा। इस समय गुरु कुम्भ व शनि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कन्या के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 11 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब में उन्नति देगा। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- प्रातःकाल 09 बजकर 39 मिनट के बाद का समय अनुकूल है। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- प्रातःकाल 09:39 के बाद चन्द्रमा व सूर्य का गोचर मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है।

कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा का एकादश व गुरु का अष्टम गोचर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग जॉब में शुक्र उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- आज चन्द्रमा प्रातःकाल 09:39 के बाद इसी राशि को छोड़ देगा व कन्या राशि  में आकर व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। प्रातःकाल 09:39 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में लाभ देगा।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।  हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में पद परिवर्तन का मार्ग बन सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र का दशम व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

मकर- शनि के इसी राशि में होने से व्यवसाय में लाभ है। शुक्र व चन्द्रमा 09:39 के बाद जॉब में संघर्ष की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। प्रातःकाल 09 बजकर 39 मिनट के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र का सप्तम गोचर 09:39 am के बाद जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर