आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2020: चंद्र और सूर्य की कन्या राशि में मौजूदगी, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2020: चंद्रमा और सूर्य की मौजूदगी शुक्रवार को कन्या राशि में हैं, ऐसे में छात्रों की सफलता और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानें..

Horoscope daily astrology prediction Aaj ka rashifal 16 October 2020
Aaj ka rashifal 16 October 2020 
मुख्य बातें
  • कन्या राशि में बुध प्रधान चंद्रमा की मौजूदगी
  • सूर्य भी कन्या राशि में, व्यवसाय में लाभ के संकेत
  • तुला व कुम्भ राशि के जातक भी रहेंगे सफल

आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है। सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। सिंह व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व कुम्भ राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

मेष- धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मंगल व चन्द्र गोचर आत्मबल को बढ़ाते हुए आपकी सभी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई रुका कार्य  पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

वृष- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। वाहन क्रय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अन्न का दान करें।

मिथुन- आज जॉब में तनाव संभावित है। कन्या व मकर राशि के व्यक्तियों से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क- आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब को लेकर  एक नयी योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

सिंह- सूर्य व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि करेगा।आध्यात्म की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। आईटी व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लाल रंग शुभ है।

कन्या-  छात्रों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। बुध मैनेजमेंट स्किल से किसी कार्य को सकुशल पूर्ण कराएगा। आज व्यवसाय में चन्द्र बुध, व शनि गोचर लाभ देंगे। सफेद रंग शुभ है।

तुला- आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। संतान के शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव होगा।व्यवसाय में वृद्धि होगी। नारंगी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु- गुरु व चन्द्रमा का गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मकर- शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। तिल का दान करें।

कुंभ- चन्द्रमा आध्यात्मिक चिंतन को विस्तार देगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी विशेष कार्य की पूर्ति हेतु पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

मीन- आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोगों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर