आज का राशिफल, 22 अगस्त 2021: रक्षा बंधन पर कैसा बीतेगा दिन? कन्या व धनु के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति

Aaj Ka Rashifal 22th August 2021: ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे। रविवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 22th August 2021
22 अगस्त 2021 का रक्षा बंधन राशिफल 
मुख्य बातें
  • कन्या व तुला राशि के लोग अलग अलग क्षेत्रों में पाएंगे सफलता।
  • मकर व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • सिंह व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ।

22th August 2021 Horoscope in Hindi: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। प्रातःकाल 08 बजे के बाद चन्द्रमा फिर शनि की राशि कुम्भ  में जाएंगे।शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु भी है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।

आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मकर व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा व मंगल गोचर स्वास्थ्य के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज व्यवसाय में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- प्रातःकाल 08 बजे के बाद व्यवसाय को विस्तार देंगे। ज़मीन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- 08 बजे प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा का कुम्भ व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लाल व बैगनी रंग शुभ है। राजनीति में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- प्रातःकाल 08 बजे के बाद व्यवसाय में मंगल, बुध व सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के कुंभ राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के  प्रति सतर्क रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- चन्द्रमा पँचम है। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। 08 am के बाद गुरु व चन्द्रमा का एकसाथ का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। 08 बजे प्रातःकाल के बाद यात्रा संभावित है।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

धनु- आज 08 am के बाद चन्द्रमा तथा गुरु का एकसाथ तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। राजनीति में लाभान्वित होंगे।

मकर- 08 am के बाद चन्द्रमा के द्वितीय व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय  गोचर शुभ परिणाम देंगे। मंगल, सूर्य व बुध के एकसाथ अष्टम प्रभाव जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का 08 बजे के बाद इस राशि में गुरु के साथ गोचर संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर यात्रा दे सकता है।गुरु व चन्द्रमा बहुत ही शुभ है, यह  कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर