Aaj Ka Rashifal 24 April 2022: मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2022 :आज श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 24 April 2022
Aaj Ka Rashifal 24 April 2022 
मुख्य बातें
  • कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।
  • आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 24 April 2022 : आज श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- सूर्य इस राशि में व गुरु द्वादश  रहकर लाभ देंगे। तृतीय चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है।छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

वृष- आज का दिन द्वादश सूर्य, एकादश गुरु व मकर का चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- व्यवसाय में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें। तिल का दान करें।

कर्क- आज का दिन सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।

सिंह- सूर्य का मेष व गुरु का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।

कन्या- सप्तम गुरु व अष्टम सूर्य  शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शनि रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

तुला- पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज गुरु  का पंचम व चन्द्रमा का मकर गोचर संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व नीला रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु- आज मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति  के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

मकर- तृतीय गुरु व मेष का सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व सफेद तिल का दान करें।

कुंभ- सूर्य तृतीय व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा द्वादश है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मीन- आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा एकादश है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर