आज का राशिफल 24 जनवरी 2021: कन्या-धनु राशि के छात्रों को होगी नवीन अवसरों की प्राप्ति, जानें कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 24 जनवरी 2021: आज सूर्योदय के समय एकादशी की पावन तिथि पर चन्द्रमा राहु के साथ शुक्र प्रधान वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 24 january 2021 in hindi
aaj ka rashifal 24 january 2021 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा राहु के साथ शुक्र प्रधान वृष राशि में है।
  • आज रोहिणी नक्षत्र है।
  • धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय एकादशी की पावन तिथि पर चन्द्रमा राहु के साथ शुक्र प्रधान वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। पढ़ें अपना 24 जनवरी का राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  व्यवसाय के लिए मंगल,शनि व चन्द्र गोचर आज बहुत सहायक है। जांब में प्रोमोशन का मार्ग बन सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: ग्रह स्थितियां अनुकूल है।आज बुध व चन्द्रमा गोचर जॉब में लाभ देंगे। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज गृह निर्माण सम्बंधित नए कार्य के शुभारंभ की संभावना है। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त
का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: चन्द्रमा व सूर्य राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत सफलता से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा आध्यात्मिक कार्य करवा सकता है। नीला रंग शुभ है।  यात्रा सम्भव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज रुके धन का आगमन संभव है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रोग्रेस देंगे। बजरंगबाण  का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व मंगल व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय व जॉब में प्रोग्रेस है। हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  इस राशि का स्वामी शनि ,गुरु व सूर्य के साथ इसी राशि में है। चंद्रमा गोचर आज स्वास्थ्य व यात्रा के प्रति आपको सचेत करता है। गुरु धन का आगमन कराएंगे।आसमानी रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का समय है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकता है।लाल रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर