आज का राशिफल 24 सितंबर 2020: तुला राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 24 सितंबर 2020: वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जानें आज का राशिफल...

horoscope daily astrology prediction aaj ka rashifal in hindi 24 September 2020
aaj ka rashifal 24 September 2020 
मुख्य बातें
  • सिंह व धनु राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।
  • वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा धनु राशि में है। मूल नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या राशि सिंह में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें अपना 24 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आत्मबल व वाणी के प्रभाव से लाभ की सम्भावना रहेगी।धन का आगमन होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। सफेद रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: वाहन क्रय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी।नीला रंग शुभ है। जॉब में नए उत्तरदायित्व का स्वागत करें। अन्न का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।तुला व मकर राशि के शख्स से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीति में सफल रहेंगे। छात्र गुरु व चन्द्र गोचर का लाभ लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी।लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व मंगल अनुकूल चल रहे हैं।चन्द्रमा व शुक्र किसी नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित करेगा। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध वाणी व शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा।कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध मैनेजमेंट का भी कारक ग्रह है। मित्रों से लाभ होगा।आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में विवादों से बचें।  उच्चाधिकारियों से विवाद की संभावना रहेगी।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी।पीला रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी, धार्मिक अनुष्ठान के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  राजनीति में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति के लिए पिता का आशीर्वाद  प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य में कष्ट प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों को पूर्ण करने का है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ से कष्ट मिल सकता है। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  छात्र सफल रहेंगे तथा कैरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय को लेकर विवादों से बचें।वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। पीला रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें। 
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर