आज का राशिफल 15 सितंबर 2020: तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 15 सितंबर 2020: मेष राशिवालों के लिए मंगल व चन्द्र गोचर आज जॉब में कोई नवीन अवसर प्रदान करेगा। सिंह व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल Today rashifal 15 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 15 September, 2020 
मुख्य बातें
  • आज आश्लेषा नक्षत्र है।
  • सिंह व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • चन्द्रमा कर्क राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कर्क राशि में है तथा आश्लेषा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 15 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर आज जॉब में कोई नवीन अवसर प्रदान करेगा।  परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ की प्राप्ति करेंगे।लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज संतान के शिक्षा से रिलेटेड कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। मिथुन का राहु हड्डी विकार दे सकता है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। वाणी के प्रयोग पर ध्यान दें। सफेद व लाल रंग शुभ है।आज आपका व्यवहार का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन हो सकता है। ससुराल से लाभ मिलेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करने का है।पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध वाणी से लाभ दे सकता है। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ होगा।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में थोड़ा संघर्ष देगा। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होने के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है।आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में शनि व चन्द्रमा संघर्ष देंगे। मंगल व चन्द्रमा किसी रिश्ते को लेकर आपको परेशान कर सकता है। सफेद रंग शुभ है। आज आप विवादों से दूर रहें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में बहुत ही संघर्ष का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास तुला या वृष राशि के मित्र की सहायता से प्रारंभ कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिवस सफलता का है।क्रोध पर नियंत्रण रखें। पीला रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर