आज का राशिफल 28 जनवरी 2021: नौकरी के मामले में अच्छा है कन्या वालों का दिन, सेहत का ख्याल रखें वृष राशि वाले

आज का राशिफल, 28 जनवरी 2021: स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रह सकते हैं मेष राशि के जातक। नौकरी के मामले में अच्छा है कन्या और तुला राशि वालों का दिन। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल Today rashifal 28 January, 2021
आज का राशिफल Today rashifal 28 January, 2021 
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें वृष राशि के जातक।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करे तुला राशि के लोग।
  • मकर राशि के छात्रों को मिलेगी सफलता।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज पौष माह की पूर्णिमा है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें। दान पुण्य करें। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा अपनी ही कर्क राशि में है। पुष्य नक्षत्र है। सूर्य गुरु के साथ मकर राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 28 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी आर्थिक योजनाएं सफल करेंगे। वृश्चिक राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीति में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु या मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय संबंधी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शुक्र आपके मृदुभाषी व्यवहार से लाभ प्रदान करेंगे। जॉब में सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन को लेकर उत्साह होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कष्ट प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि, शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्ते से कष्ट मिल सकता है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर तैयार रहें। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर